सपा-भाजपा मिलकर करातीं दंगे
इटावा, जागरण संवाददाता : बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्र ने यहां रामलीला मैदान में चुनावी सभा में कहा कि सपा सरकार में महिलाएं क्या, पुरुष भी सुरक्षित नही है। बसपा सरकार में अकेली महिला बाजार से सामान खरीदकर सकुशल घर पहुंच जाती थी, जबकि अब तो घर से निकला पुरुष जब तक घर नही लौट आता है। उसकी कुशलक्षेम के फोन उसके पास आते रहते है।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2012 के चुनाव में लोग बसपा सरकार को भूल गये, उसी का परिणाम भोगना पड़ रहा है। श्री मिश्र ने कहा कि बसपा सरकार 7 हजार मेगावाट के बिजली उत्पादन को बढ़ाकर 11 हजार मेगावाट तक किया, अगर बसपा को 5 साल और मिल जाते तो प्रदेश में सभी लोगों को 24 घंटे बिजली मिलने लगती। उन्होंने कहा कि बसपा ने 10 लाख गरीबों को आवास दिए जबकि सपा सरकार ने आते ही निर्माणाधीन 20 लाख आवासों का निर्माण रुकवा दिया।
श्री मिश्र ने कहा कि प्रदेश सरकार की भाजपा से दोस्ती है इसीलिए वह गुजरात से शेर मांगकरलाये हैं। उन्होंने कहा कि बसपा सरकार में अयोध्या का निर्णय आया उस समय भी प्रदेश में दंगा नही हुआ, उन्होंने आरोप लगाया कि सपा भाजपा मिलकर दंगा कराती है। संचालन बसपा नेता महेंद्र पांडेय ने किया। इस मौके पर पार्टी प्रत्याशी अजयपाल जाटव, रामजी शुक्ला, अंटू मिश्रा, बंटू बाजपेई, भुवनेश त्रिपाठी, वीरु भदौरिया, जिलाध्यक्ष राघवेंद्र गौतम, डा सुरजन सिंह प्रेम किशोर शंखवार, लाखन सिंह जाटव,बल्लू चौधरी मौजूद रहे।
खाली रहा पंडाल : चुनावी सभा के आयोजकों ने पंडाल तो बड़ा बनाया लेकिन दलितों की भागीदारी भी पंडाल को नही भर सकी। हालत यह रही कि कुर्सियां भी पैक रही। एक जाति विशेष के नाम से बुलाई गयी चुनावी सभा में शहर से लोग नही मिले तो जसवंतनगर के कैस्त से डेढ़ दर्जन लोगों को बुलाया गया, इसमें तीन राजपूत थे जिन्हें भी तिलक लगा कर बैठाया गया। यह इटावा लोक सभी से बाहर के बताये गये है।