कचहरी का समय न बदलने से वकील नाराज
By Edited By: Published: Sun, 20 Apr 2014 01:13 AM (IST)Updated: Sun, 20 Apr 2014 01:13 AM (IST)
इटावा, जागरण संवाददाता : उच्च न्यायालय द्वारा सुबह की कचहरी की व्यवस्था समाप्त किए जाने से अधिवक्ता खासे नाराज हैं, इसके तहत हड़ताल करके रोष प्रकट किया।
अंग्रेजों के समय से ही न्यायालयों का समय माह मई तथा जून में सुबह साढ़े छह से दोपहर 12 बजे तक का किया जाता रहा है। इस साल से हाईकोर्ट ने यह व्यवस्था समाप्त कर दी। इसका माह अप्रैल के प्रथम शनिवार को हड़ताल की गई। इस दौरान आदेश में परिवर्तन न होने पर जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष अशोक बाबू तथा महामंत्री राजेश कुमार त्रिपाठी ने बैठक करके शनिवार को हड़ताल करके जिला जज को ज्ञापन सौंपा। महामंत्री श्री त्रिपाठी ने बताया कि सांकेतिक हड़ताल के बाद सोमवार से बुधवार तक लगातार हड़ताल रहेगी। इसके पश्चात आम बैठक करके और अधिक मजबूती से संघर्ष किया जायेगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें