102 वर्षीय गोविन्द नाथ अपने पैरों पर चलने में सक्षम
संवाद सहयोगी, सैफई : उप्र आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के हड्डी एवं जोड़ रोग विभाग के डा
संवाद सहयोगी, सैफई : उप्र आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के हड्डी एवं जोड़ रोग विभाग के डा. एसपीएस गिल द्वारा किए गए सफल आपरेशन के बाद 102 वर्षीय गोविन्द नाथ अपने पैरों पर चलने में सक्षम हो गए हैं। सफल आपरेशन पर विश्वविद्यालय के कुलपति डा. (ब्रिगे.) टी0 प्रभाकर, चिकित्सा अधीक्षक डा. (ब्रिगे.) एसके गुप्ता ने बधाई दी है।
सर्जन डा. एसपीएस गिल ने बताया कि 102 वर्षीय गोविन्द नाथ के जॉघ की हड्डी टूट गई थी। कुछ प्रमुख जॉचों के बाद इनके जॉघ की हड्डी का एक जटील आपरेशन किया गया। आपरेशन पूरी तरह सफल रहा है। गोविन्द नाथ की उम्र सौ से ऊपर होने के कारण यह आपरेशन बेहद जटिल रहा। जल्दी ही गोविन्द नाथ अपने पैरों पर चलकर अपने घर जा सकेंगे।
इस संबंध में विश्वविद्यालय के कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय का हड्डी एवं जोड़ रोग विभाग पूरी तरह वर्तमान तकनीकी सुविधाओं से लैस है। उन्होंने बताया कि गो¨वद नाथ हड्डी टूट जाने के कारण चल फिर नहीं पा रहे थे अब वे जल्द ही अपने पैरों पर चल सकेंगे।