स्टॉल लगाकर दी योजनाओं की जानकारी
जागरण संवाददाता, कासगंज: ब्लॉक कासगंज में आयोजित पं. दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय मेला-प्रदर्शनी मे
जागरण संवाददाता, कासगंज: ब्लॉक कासगंज में आयोजित पं. दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय मेला-प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाईं। इस मौके पर किसानों को केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देकर शंकाओं का समाधान किया गया।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशती वर्ष में विकास खंड कासगंज में अंत्योदय मेला-प्रदर्शनी का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख अविनाश सिंह ने किया। इस दौरान पंडित दीनदयाल के जीवन परिचय से संबंधित चित्र प्रदर्शनी लगायी गई। विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी और प्रचार साहित्य का भी वितरण किया। कस्तूरबा गाधी विद्यालय की छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। खंड विकास अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्द्धन किया।