जैथरा में किसान को मारी गोली, घायल
जागरण संवाददाता, एटा : जैथरा क्षेत्र में रविवार सुबह खेत में पानी लगाने के विवाद में किसान को गोली म
जागरण संवाददाता, एटा : जैथरा क्षेत्र में रविवार सुबह खेत में पानी लगाने के विवाद में किसान को गोली मारकर घायल कर दिया। इसके अलावा अलग-अलग स्थानों पर हुईं हमले की घटनाओं में दंपति समेत छह जख्मी हुए हैं।
गोलीकांड की घटना ग्राम ढकपुरा में रविवार सुबह हुई। गांव के 40 वर्षीय किसान श्रीचंद्र की पड़ोसी सीताराम से सरकारी नलकूप से खेत में पानी लगाने को लेकर शनिवार शाम कहासुनी हो गई थी। रविवार सुबह श्रीचंद्र खेतों की ओर जा रहा था। आरोप है कि जैसे ही वह सीताराम के मकान के सामने से गुजरा तभी उसके ऊपर तमंचे से गोली चला दी। हाथ में गोली लगने से वह घायल हो गया। परिजनों द्वारा घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसओ जैथरा सुधीर कुमार ¨सह ने बताया कि घायल और उसके परिजनों की ओर से पुलिस को अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।
दूसरी ओर पिलुआ क्षेत्र के ग्राम बड़ागांव में हुई मारपीट में अनुज, शिवराज और उसका पुत्र शिशुपाल घायल हो गए। वहीं मिरहची क्षेत्र के ग्राम नगला अंतराम में कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से हमलाकर भीमसेन और उसकी पत्नी मोहरश्री को घायल कर दिया। वहीं कोतवाली नगर के मुहल्ला किदवई नगर में हुई मारपीट में गुलजार घायल हुआ है। हमलों में घायल सभी लोगों को परिजनों द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।