प्रापर्टी की रजिस्ट्री न करने पर बहू से सास को छत से ढकेला, घायल
एटा में एक 85 वर्ष की बुजुर्ग महिला को कथित तौर पर उसकी बहू ने छत से धक्का दे दिया। बहू ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि सास ने उसके नाम प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री करने से साफ इनकार किया था।
एटा (जेएनएन)। घोर कलयुग है, एटा में एक बेहद बुजुर्ग महिला को छत से से सिर्फ इसलिए धक्का दे दिया गया, क्योंकि उसने प्रापर्टी बहू के नाम पर रजिस्ट्री नहीं की। गंभीर रूप से चोटिल सास का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
एटा में एक 85 वर्ष की बुजुर्ग महिला को कथित तौर पर उसकी बहू ने छत से धक्का दे दिया। बहू ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि सास ने उसके नाम प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री करने से साफ इनकार किया था। पीडि़त प्रेम देवी को उनके छोटे बेटे ने जिला अस्पताल पहुंचाया।
डॉक्टरों के मुताबिक बुजुर्ग महिला को गहरे अंदरूनी चोट लगे हैं। आरोपी उर्मिला देवी एक महीने से अपनी सास का उत्पीडऩ कर रही थी। वह चाहती थी कि उसकी सास एटा के कोतवाली के पास की संपत्ति को उसके नाम कर दे। पीडि़त प्रेम देवी के पति लखनऊ में आयुर्वेद डॉक्टर हैं। इस मामले में आरोपी बहू के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।