सपाइयों ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला
जागरण संवाददाता, कासगंज: औरेया में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर सपाइय
जागरण संवाददाता, कासगंज: औरेया में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर सपाइयों ने आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शन कर सरकार विरोधी नारेबाजी कर सर्कुलर रोड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का पुतला फूंका।
इस मौके पर समाजवादी छात्र सभा के जिला अध्यक्ष अभिषेक यादव गौरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आतंक का माहौल है। अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है, उन पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गुंडे-माफियाओं का शासन है। अपराध के सारे रिकार्ड ध्वस्त हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा देश और प्रदेश को अराजकता में ढकेल रही है। युवजन सभा के प्रदेश सचिव वीके राजपूत ने कहा कि अखिलेश यादव को गिरफ्तार कर उत्तर प्रदेश की सरकार ने जनतंत्र का गला घोंटने का काम किया है। सरकार अपनी विफलताओं से जनता का ध्यान बंटा रही है। पुतला दहन करने वालों में मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष चौधरी सौरभ यादव, राजा यादव, रवींद्र यादव, संजय राना, प्रदीप यादव, मोनू यादव, सादाब खान, हिमांशु माहेश्वरी, तौसीफ रजा, फैजान खान, प्रीति वर्मा, शैल्वा माहेश्वरी, पुष्पेंद्र कुमार, शैलेष कुमार, करत यादव, प्रवीन यादव, प्रतीक वर्मा, अजय कश्यप, राजू शाक्य सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।