महिला की अस्मत, आभूषण लूटे
जागरण संवाददाता, एटा: कोतवाली नगर क्षेत्र की महिला को बीमारी का बहाना कर सहेली का भाई कार में बैठाकर
जागरण संवाददाता, एटा: कोतवाली नगर क्षेत्र की महिला को बीमारी का बहाना कर सहेली का भाई कार में बैठाकर आगरा ले गया। पीड़िता ने सहेली के भाई और उसके बहनोई पर अस्मत और जेवरात लूटने का आरोप लगाते हुए अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
ठंडी सड़क निवासी महिला ने अदालत को दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि 1 अप्रैल को दोपहर 11 बजे वह घर से बाजार को जा रही थी। आरोप है कि तभी उसे रास्ते में सहेली का भाई कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम चंदननगर निवासी अंकुर कार समेत मिल गया। अंकुर ने कहा कि उसकी सहेली बीमार है, आगरा में इलाज चल रहा है। बीमारी का बहाना कर अंकुर ने उसे कार में बैठा लिया। रास्ते में अंकुर का बहनोई योगेश भी मिल गया। साले-बहनोई उसे आगरा में ले गए, जहां नशीला पदार्थ खिलाकर दोनों ने उसके साथ बुरा काम किया। पीड़िता ने दोनों पर दुष्कर्म के साथ आभूषण भी लूटने का आरोप लगाया है।
पीड़िता का कहना था कि 9 दिन बाद आरोपियों ने उसे एटा लाकर छोड़ दिया। आरोपियों के चंगुल से मुक्त होने के बाद उसने कोतवाली नगर पहुंचकर पुलिस को तहरीर भी दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। तब अदालत की शरण ली। पुलिस ने बताया कि अदालत के आदेश पर दुष्कर्म और आभूषण लूटने की रिपोर्ट अंकुर और उसके बहनोई योगेश के खिलाफ दर्ज कर ली गई है। मामले की छानबीन की जा रही है।