Move to Jagran APP

जागरण असर: सुधरने लगा श्मसान भूमि का रास्ता

राजा का रामपुर: श्मसान भूमि के लिए पहुंचने वाले रास्ते की दयनीय स्थिति में अब जल्द सुधार देखा जा सके

By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Jul 2017 07:48 PM (IST)Updated: Wed, 19 Jul 2017 07:48 PM (IST)
जागरण असर: सुधरने लगा श्मसान भूमि का रास्ता
जागरण असर: सुधरने लगा श्मसान भूमि का रास्ता

राजा का रामपुर: श्मसान भूमि के लिए पहुंचने वाले रास्ते की दयनीय स्थिति में अब जल्द सुधार देखा जा सकेगा। जागरण में समाचार प्रकाशित होनेके बाद नगर पंचायत के एक सभासद ने इस ओर निजी स्तर पर प्रयास कर काम शुरू करा दिया है।

prime article banner

पूरे कस्बे में ¨हदुओं का एक ही श्मसान स्थल है, जो नहर के पास स्थित है। वहां तक पहुंचने वाले दोनों ही कच्चे रास्ते जर्जर हाल में हैं। बरसात के चलते जहां उन पर कीचड़ और फिसलन बन गई है। वहीं बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भरने से वे खतरनाक हो गए हैं। यहां से होकर शव यात्रा गुजरना मुश्किल होता है। इस समस्या और अव्यवस्था को लेकर जागरण ने 17 जुलाई के अंक में समाचार प्रकाशित किया था। इस समाचार पर भले ही प्रशासनिक अधिकारियों के कानों पर जू तक नहीं रेंगी हो, लेकिन नगर पंचायत के मनोनीत सभासद भूपेंद्र ¨सह शाक्य ने रास्ता सही कराने की ठान ली। उन्होंने गड्ढों में मिट्टी भरवाकर रास्तों की सफाई का कार्य शुरू करा दिया है। इसके लिए उन्होंने अपना ट्रैक्टर और मजदूरों को काम पर लगाया है। किनारों पर फैल चुकीं झाड़ियां आदि हटवा रहे हैं। इसके अलावा 24 बीघा के श्मसान परिसर के अंदर पसरी गंदगी को हटाकर वे इसे साफ-सुथरा बना रहे हैं। भूपेंद्र कहते हैं कि अभी व्यवस्था बनाने के लिए फौरी तौर पर यह काम कराया जा रहा है। श्मसान परिसर में एक और हैंडपंप की जरूरत है। इतने बड़े परिसर में केवल एक ही हैंडपंप होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। इसके अलावा परिसर में ही छोटे बच्चों के अंतिम संस्कार के लिए एक तालाब और श्मसान भूमि तक के दोनों रास्तों को पक्का कराने की भी मांग है। इसके लिए उच्चाधिकारियों और शासन स्तर तक बात पहुंचाई जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.