विद्युत करंट की चपेट में आकर युवक की मौत
जागरण संवाददाता, कासगंज: थाना मिरहची क्षेत्र के ग्राम कुटैना मांफी में 22 वर्षीय युवक की विद्युत करं
जागरण संवाददाता, कासगंज: थाना मिरहची क्षेत्र के ग्राम कुटैना मांफी में 22 वर्षीय युवक की विद्युत करंट की चपेट में आकर मौत हो गई।
बुधवार को मिरहची के ग्राम कुटैना निवासी राजेंद्र सिंह के मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। लेंटर की सरियों के सहारे विद्युत लाइन जा रही है। लाइन सोर्ट थी और सरिया से छू रही थी उसमें करंट फैल गया। राजेंद्र का 22 वर्षीय पुत्र महेश कुमार सीढ़ी से ऊपर जा रहा था तो उसने हाथ से सरिया का सहारा लिया। सरिया छूते ही वह नीचे आ गिरा। उसकी हालत बिगड़ गई। परिवार के लोग उसे कासगंज जिला चिकित्सालय ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक महेश, राजेंद्र की चार संतानों में सबसे बड़ा था। राजेंद्र के दो पुत्र और दो पुत्रियां थीं, जिनमें से महेश की मौत हो गई।