पशु क्रय पर रोक, 24 को धरने का एलान
जागरण संवाददाता, एटा: केंद्र सरकार द्वारा पशुओं के क्रय पर लगाई गई रोक ने किसानों को आंदोलित कर दिय
जागरण संवाददाता, एटा: केंद्र सरकार द्वारा पशुओं के क्रय पर लगाई गई रोक ने किसानों को आंदोलित कर दिया है। भूमिहीन किसानों में जबरदस्त आक्रोश है। वे बुधवार को समग्र विकास परिषद के संगठन कार्यालय पर बड़ी संख्या में एकत्र हुए, जहां विचार विमर्श के बाद 24 जून को मुख्यालय स्थित तहसील सदर पर धरना प्रदर्शन के बाद जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट पहुंचने का एलान किया।
परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल यादव ने कहा कि पशु बिक्री के मानक तय करते हुए भूमिहीन किसानों को पशुओं की खरीद फरोख्त की छूट दी जानी चाहिए, लेकिन केंद्र की सरकार ने पशु क्रय पर रोक लगाकर उन किसानों के समक्ष गंभीर संकट पैदा कर दिया है, जो भूमिहीन हैं। खेती वे कर नहीं सकते और पालन-पोषण के लिए पशुओं का क्रय करके जीवकोपार्जन करते हैं। उससे भी उन्हें वंचित किए जाने का षड़यंत्र रचा जा रहा है। उन्होंने पशु क्रय पर लगी रोक को अविलंब हटाए जाने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही रोक न हटी तो किसानों को साथ लेकर प्रदर्शन को बाध्य होना पड़ेगा।
इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुमंत यादव फांटे, जिला प्रभारी बबलू नागर, अर¨वद शाक्य, डॉ. राजेश शाक्य, हर्षवर्धन ¨सह, सत्यपाल गोला, अशोक कुशवाहा, चंद्रपाल वर्मा, मुन्नी देवी सहित अनेक किसान मौजूद थे।