Move to Jagran APP

दिन में तापमान गिरा, रात में उमस

जागरण संवाददाता, एटा: दिन के तापमान में भले ही मामूली गिरावट आई हो, लेकिन विपरीत इसके रात के तापमान

By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Apr 2017 06:18 PM (IST)Updated: Fri, 28 Apr 2017 06:18 PM (IST)
दिन में तापमान गिरा, रात में उमस
दिन में तापमान गिरा, रात में उमस

जागरण संवाददाता, एटा: दिन के तापमान में भले ही मामूली गिरावट आई हो, लेकिन विपरीत इसके रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस कारण हर कोई परेशान दिखाई दिया। दोपहर के समय सड़कों से गुजरने वाले लोग पसीने से तर-बतर दिखाई दिए। लोग सूरज के तीखे तेवरों से बचने के लिए सिर पर कपड़ा बांधकर निकले। बढ़ी गर्मी लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर तेजी से डालने लगी है।

loksabha election banner

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस पाया गया। इस कारण गर्मी का प्रभाव वातावरण में बना हुआ है।

सड़क से गुजरने वाले लोग भीषण गर्मी के प्रभाव से परेशान दिखाई दिए। गर्मी से परेशान लोग शहर के विभिन्न इलाकों में शीतल पेय के स्थलों पर गला तर करने को जुटते रहे। अक्षय तृतीया के कारण बाजारों में भीड़ रही। बाबूगंज के दुकानदारों रफीक व मंगेश ने बताया है कि दुकान पर आने वाले ग्राहक प्यास बुझाने को ठंडे पानी की मांग करते रहे।

ताजे फल खाएं, रोग दूर भगाएं

डॉ. आरबी शर्मा कहते हैं कि बढ़े तापमान में स्वास्थ्य संबंधी विकार तेजी से बढ़ रहे हैं। इनमें सबसे अधिक पेट संबंधी रोग ज्यादातर लोगों को हो रहे हैं। गर्मी के मौसम में रोगों से बचने के लिए ताजे फलों का अधिक से अधिक सेवन कर रोगों से दूर रहें। डॉ. निर्मल कुमार का मानना है कि ताजे फलों के साथ हरी सब्जियों को अधिक से अधिक सेवन करें, पाचन शक्ति दुरुस्त रहे और रोगों से बचा जा सके।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.