सट्टे और शराब पर लगे प्रतिबंध
जागरण संवाददाता, सहावर: संट्टे की ,खाईबाड़ी और शराब के बढ़ते प्रचलन पर भ्रष्टाचार विरोधी सेना ने ¨चत
जागरण संवाददाता, सहावर: संट्टे की ,खाईबाड़ी और शराब के बढ़ते प्रचलन पर भ्रष्टाचार विरोधी सेना ने ¨चता जताई है। जिलाध्यक्ष ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के. विजयेंद्र पांडियन को देकर प्रदेश में सट्टे और शराब को प्रतिबंधित कराए जाने की मांग की है।
भ्रष्टाचार विरोधी सेना के जिलाध्यक्ष मुहम्मद सलीम कुरैशी ने जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में कहा है कि उत्तर प्रदेश में सट्टे और शराब का प्रचलन तेजी से बढ़ा है। इसमें प्रदेश की गरीब जनता दब रही है। यदि सट्टा और शराब पर प्रतिबंध लगा दिया जाए तो अपराध और भ्रष्टाचार दोनों पर लगाम लगेगी। वहीं महिला उत्पीड़न की घटनाएं भी कम होंगी। उन्होंने मांग की है कि प्रदेश की गरीब जनता के हित को ध्यान मे रखते हुए सट्टे और शराब को प्रतिबंधित किया जाए। साथ ही प्रदेश अधिकारियों को निर्देश दिया जाए कि सट्टे की खाईबाड़ी पर अंकुश लगाने के लिए कड़े कदम उठाएं। इसके लिए एसपी और थानाध्यक्ष को सीधा जिम्मेदार ठहराया जाए।