ममतेश ने थामा कमल, बसपा को झटका
जागरण संवाददाता, एटा: अमांपुर के बसपा विधायक ममतेश शाक्य ने भाजपा का दामन थाम लिया। इसमें कोई बहुत च
जागरण संवाददाता, एटा: अमांपुर के बसपा विधायक ममतेश शाक्य ने भाजपा का दामन थाम लिया। इसमें कोई बहुत चौंकाने वाली बात नहीं है। उनका भाजपा में आना पहले से ही तय माना जा रहा था, क्योंकि वे स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थक हैं। बसपा छोड़ने की वजह ममतेश ने बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा टिकट के लिए धन की मांग करना बताई है। परंतु यह भी सच है कि वे काफी समय से भाजपा नेताओं के संपर्क में थे। उनके पार्टी छोड़़ने से बसपा को तगड़ा झटका लगा है।
मूल रूप से एटा के रहने वाले ममतेश शाक्य ने वर्ष 1990 में अपने राजनैतिक कैरियर की शुरुआत बसपा से की थी। वर्ष 2007 में वे बसपा की टिकट पर अमांपुर विधानसभा क्षेत्र से पहली बार विधायक चुने गए। वर्ष 2012 में दूसरी बार निर्वाचित हुए। हालांकि दूसरी बार जीत को उन्हें कड़ा संघर्ष करना पड़ा। वे पार्टी के कई प्रमुख पदों पर भी रहे। अपने 25 साल के राजनैतिक कैरियर में ममतेश कई उतार-चढ़ाव देखे चुके हैं।
बसपा छोड़ने पर ममतेश ने कहा कि बसपा अब पहले जैसी नहीं रही। चुनाव में टिकट देने के नाम पर धन की वसूली की जा रही है। उन जैसे विधायस से भी पैसे की मांग की जा रही थी, जिसे आर्थिक स्थिति मजबूत न होने के कारण वे पूरी नहीं कर सकते थे। कहा कि मायावती सिद्धांतों को ताख पर रख टिकट बेच रही हैं। वह अब भाजपा के सिपाही के रूप में काम करेंगे।
----
दो क्षेत्रों में चुनावी तैयारी
ममतेश को पार्टी पटियाली या अमांपुर विधानसभा क्षेत्र से टिकट दे सकती है। राजनैतिक व जातिगत समीकरणों के चलते यह दोनों सीटें पार्टी की नजर में ममतेश के लिए मुफीद मानी जा रही हैं। इन दोनों सीटों को ²ष्टिगत रखते हुए ममतेश इन दिनों चुनावी तैयारियों में जुटे हैं।
---
ये तो तय था
ममतेश के भाजपा में जाने की अटकलें तभी से लगाई जा रहीं थीं, जब स्वामी प्रसाद मौर्य बसपा छोड़कर इसी वर्ष भाजपा में शामिल हुए थे। राजनैतिक गलियारों में इस बात की निरंतर चर्चा रही कि विधानसभा चुनाव से पहले ममतेश भाजपा में जा सकते हैं।
---
ली गई कल्याण की सहमति
ममतेश को पार्टी में शामिल करने से पहले भाजपा नेतृत्व ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण ¨सह तथा एटा के सांसद राजवीर ¨सह को भी विश्वास में लिया। उनकी सहमति के बाद ममतेश के भाजपा में आने की राह साफ हो गई।
-----