Move to Jagran APP

कोहरे का सितम, ठंड भी मुस्कराई

जागरण संवाददाता, एटा: कोहरे का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को बीते दिन से भी अधिक कोह

By Edited By: Published: Sun, 04 Dec 2016 06:13 PM (IST)Updated: Sun, 04 Dec 2016 06:13 PM (IST)
कोहरे का सितम, ठंड भी मुस्कराई

जागरण संवाददाता, एटा: कोहरे का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को बीते दिन से भी अधिक कोहरा रहा। साथ ही ठंड के तेवर भी अधिक तल्ख महसूस किए गए। अवकाश का दिन होने के चलते सुबह के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। लंबी दूरी पर जाने वाले वाहनों की रफ्तार बेहद मंद थी और इस वजह से कई जगह जाम की स्थिति भी रही। आगरा-बरेली राजमार्ग पर कोहरे के चलते दो वाहन आमने-सामने से भिड़ गए। कम रफ्तार के चलते सवारी घायल होने से बच गईं।

loksabha election banner

बीती रात से ही कोहरे ने असर दिखाना शुरू कर दिया, जो आधी रात के बाद और घना हो गया। सुबह जल्दी उठने वाले लोगों को दूर-दूर तक सिर्फ कोहरा ही नजर आ रहा था। मार्निंग वाक के लिए निकलने वाले लोग कोहरे को देख दंग थे। बमुश्किल 15 से 20 फीट दूर तक ही रास्ता नजर आ रहा था। लोग उम्मीद कर रहे थे कि एक-दो घंटे में कोहरा साफ हो जाएगा। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। सुबह 10 बजे के बाद तक कोहरा बना रहा। इस बीच सड़कों से गुजरने वाले वाहनों को दिन में भी हेडलाइट जलानी पड़ी। इस स्थिति को लेकर सड़कों पर बार-बार जाम की भी स्थिति बनती रही। आगरा-बरेली राजमार्ग पर अवागढ़ थानांतर्गत बसुंधरा के पास आमने-सामने से आ रही बोलेरो और मेटाडोर में भिड़ंत हो गई। यह गनीमत थी कि कोहरे के चलते दोनों वाहनों की रफ्तार कम थी। जिसके चलते वाहनों में बैठे लोग घायल होने से बच गए।

कोहरे और ठंड से भरी रविवार की सुबह शहर में सन्नाटा सा पसरा रहा। अवकाश का दिन होने के कारण जहां स्कूल-कॉलेज, को¨चग सेंटर बंद थे। वहीं, कोर्ट-कचहरी और सरकारी कार्यालय भी नहीं खुले थे। इनसे संबंधित लोग देर तक घरों में ही बने रहे। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक रहा और लोगों ने ठंड में ठिठुरन महसूस की। जिसके चलते शरीर पर गर्म कपड़ों की संख्या बढ़ गई। कुछ लोग राहत के लिए अलाव जलाते भी नजर आए। सुबह 10 बजे सूर्यदेव ने दर्शन दे दिए, जिसके बाद तापमान में वृद्धि शुरू हो गई। साथ ही कोहरा भी धीरे-धीरे छट गया।

गर्म खान-पान की बढ़ी तबज्जो

मौसम बदलने के साथ ही खान-पान में भी लोगों की पसंद बदल गई है। अब लोग गर्म खाद्य-पेय पदार्थों को अधिक तवज्जो दे रहे हैं। घरों के अंदर जहां चाय-कॉफी के दौर बढ़ गए हैं। वहीं बाजारों में अंडों के ठेलों पर भीड़ लगने लगी है। इसके अलावा लोग सूखी मेवा, मूंगफली, गजक भी खूब खरीद रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.