कोहरे ने सुस्त की ¨जदगी की रफ्तार
जागरण संवाददाता, एटा: घने कोहरे ने शनिवार को ¨जदगी की रफ्तार सुस्त कर दी। काफी देर तक सुबह धुंध में
जागरण संवाददाता, एटा: घने कोहरे ने शनिवार को ¨जदगी की रफ्तार सुस्त कर दी। काफी देर तक सुबह धुंध में सराबोर रही। जिसके चलते सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। कोहरे के साथ ही ठंडक भी बढ़ गई ।
इस बार मौसम दिसंबर महीने के शुरुआती दौर में ही ठंड के तीखे तेवर दिखा रहा है। शनिवार तड़के से ही छाया हुआ कोहरा दोपहर होते-होते पूरी तरह हट पाया। कोहरे का असर यह था कि सूर्यदेव भी समय से न निकल सके। सुबह 11 बजे के बाद ही धूप की किरणें जमीन तक आ सकीं। सुबह घना कोहरा रहने से सबसे अधिक समस्या वाहन चालकों के सामने आईं। जो लोग सुबह जल्दी निकले थे, उन्हें शहर से बाहर बमुश्किल 20-25 फीट दूर तक ही नजर आ रहा था। जिसके चलते वे वाहनों की रफ्तार बढ़ाने की हिम्मत नहीं जुटा सके। बहुत ही मामूली रफ्तार में वाहन रेंगकर आगे बढ़ रहे थे। कोहरा पूरी तरह न छंटने तक लोगों को वाहनों की हेडलाइट जलाकर गुजरना पड़ा। कोहरा ही नहीं, ठंड भी शनिवार को अपेक्षाकृत अधिक महसूस की गई। खासतौर से सुबह के समय लोग मोटे-मोटे गर्म कपड़ों में नजर आ रहे थे। कुछ लोग तो अलाव जलाकर हाथ सेकते हुए भी दिखाई दिए। कुल मिलाकर कोहरा और ठंड के चलते लोगों की सामान्य दिनचर्या प्रभावित रही। धूप निकलने के बाद दोपहर के समय कुछ गर्माहट बढ़ी और लोगों में ऊर्जा का संचार हुआ।
ग्रामीण स्कूलों में घटी बच्चों की संख्या
सुबह से ही घने कोहरे और ठंड का असर ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों पर भी नजर आने लगा है। जहां हर रोज छात्र संख्या कम होती जा रही है। उधर अब अभिभावक भी मौसम में हुए बदलाव के बाद उनके स्वास्थ्य को लेकर ¨चतित हो रहे हैं।