केवल बरेली भेजने के लिए..कासगंज से बदायूं तक दौड़ीं नई ट्रेनें
जागरण संवाददाता, कासगंज: कासगंज से बदायूं तक मंगलवार से तीन नई ट्रेनों ने फर्राटा भरा। पहले दिन तीनो
जागरण संवाददाता, कासगंज: कासगंज से बदायूं तक मंगलवार से तीन नई ट्रेनों ने फर्राटा भरा। पहले दिन तीनों रेलगाडिय़ां निर्धारित समय से दौड़ीं। हालांकि जानकारी के अभाव में रेलगाडि़यों में यात्रियों की संख्या कम रही। इस रूट पर रेलगाडि़या 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ाने का दावा किया गया।
पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा कासगंज से बदायूं के बीच तीन नई रेलगाड़ियां संचालित कर दी गईं हैं। सुबह 5:25 बजे पहली सवारी गाड़ी कासगंज से बदायूं के बीच रवाना की गई। इसके बाद अप डाउन तीन जोड़ी रेलगाड़ियां दिनभर दौड़ती रहीं। कासगंज-बदायूं रूट पर रेलगाड़ियों की संख्या बढ़ने से यहां अब व्यवस्थाएं बढ़ती दिखाई दे रही हैं, लेकिन लेागों की मांग है कि यह रेलगाड़ियां बरेली तक जोड़ी जाएं तब तो रेलवे को भी फायदा होगा और यात्रियों को भी। बदायूं तक कोई औचित्य नहीं बनता है और न ही बदायूं से अन्य स्थानों तक जाने के लिए कोई रेल ¨लक मार्ग है यदि रेलगाड़ियां बरेली तक जुड़ती हैं, तो कासगंज से दिल्ली, अमृतसर सहित विभिन्न मार्गों पर जाने वाले यात्रियों को काफी हद तक सहूलियत मिलेगी। इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र ¨सह ने बताया कि कासगंज-बदायूं के बीच रेलगाड़ियों की संख्या बढ़ाई गई है, रेलवे व्यवस्थाओं में विस्तार कर रहा है।