Move to Jagran APP

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आज, घर-घर जन्म लेंगे कन्हाई

जागरण संवाददाता, एटा: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर्व समूचे जिले में गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया

By Edited By: Published: Wed, 24 Aug 2016 08:41 PM (IST)Updated: Wed, 24 Aug 2016 08:41 PM (IST)
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आज, घर-घर जन्म लेंगे कन्हाई

जागरण संवाददाता, एटा: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर्व समूचे जिले में गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। घंटे-घडि़याल और शंख ध्वनि की गूंज होगी। रात्रि के जैसे ही 12 बजेंगे, घर-घर कृष्ण कन्हाई जन्मेंगे। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर बुधवार को मंदिरों की साज सज्जा हुई, वहीं शहर के कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में सराबोर होकर जन्मोत्सव झांकी की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। महिलाओं ने व्रत उपवास और पूजा सामग्री का शहर के बाजारों से खरीददारी की। भगवान की नई-नई पोशाकें खरीदने की महिलाओं में होड़ सी लगी रही, जबकि बच्चे जन्माष्टमी पर्व पर झांकी सजाने के लिए खेल खिलौनों की दुकानों से खरीददारी करते देखे गए।

loksabha election banner

कान्हा के जन्म के इस उत्सव को मनाने के लिए हर कोई लालायित है। घरों में इसकी तैयारी जोरों पर चल रही हैं। महिलाओं ने अभी से पाग एवं अन्य पकवान बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। दुकानों पर भी जन्माष्टमी का रंग छाने लगा है। शहर की प्रमुख दुकानों पर जन्माष्टमी पर्व की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। गिफ्ट सेंटर्स पर भी कान्हा की मूर्तियां सज गई हैं। माखन चोर के साथ विभिन्न लीलाओं की इन मूर्तियों के लिए खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। वहीं कई बच्चों ने जन्माष्टमी सजाने के लिए अभी से बुरादे को विभिन्न रंगों से रंगना शुरू कर दिया है, ताकि भक्ति के इस पर्व को विभिन्न रंगों से रंगीन कर जन्माष्टमी सजाई जा सके।

कासगंज: भगवान श्रीकृष्ण को जन्मोत्सव के लिए घरों में पूजागृहों को सजाया गया है तथा महिलाओं ने पकवान आदि बनाने के लिए तैयारियां की हैं। जन्माष्टमी की पूर्व संध्या बुधवार से ही नगर के मंदिरों में साफ-सफाई व साज-सज्जा का कार्य हुआ है। इस दिन दर्जनों अस्थायी मंदिर सजाए जाते हैं जिसमें भगवान के स्वरूपों की झांकियों का प्रदर्शन किया जाता है। इस वर्ष चामुंडा मां के दरबार में बर्फ की सिल्लियों से विशाल बर्फानी गुफा को बनाया जा रहा है जो आकर्षक का केंद्र होगी।

पटियाली: प्राचीन मंदिर रंगजी महाराज पर बाहर से आये कलाकारों द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजक विनीत मिश्र ने बताया कि मंदिर परिसर में रात्रि 8बजे से देवेंद्र पांडे गायक, विनोद यादव, सुनील राठोर, सुमंत प्रकाश श्रीवास्तव, अंकित दीक्षित, संदीप मस्ताना, आशु, विद्या शर्मा, नीरज शर्मा आदि कलाकारों द्वारा रातभर भजनों को प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम के अन्य सहयोगियों में श्यामकिशोर मिश्र, गौरव दुबे, शिवेंद्र मिश्र, अरूण सर्राफ, सुनील कुमार गुप्ता, संतोष मिश्र, शैलेंद्र मिश्र, शरद लंकेश, सुनील उपाध्याय आदि ने नगर तथा क्षेत्रीय जनता से अधिक से अधिक संख्या में आने की अपील की है।

हर्षोउल्लास से मनाया कृष्ण जन्मोत्सव

अलीगंज के पीडीएस स्कूल में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल की संस्थापिका पुष्पा देवी सोंहरिया, प्रबन्धक मुकेश वर्मा र्निदेशक कमलेश वर्मा एवं राकेश सौंहरिया ने किया।

राधा कृष्ण जोडी़ और फेन्सी ड्रेस प्रतियोगिता में क्रमश: दीपांशु, जेसिका, हर्षित, एलिस, योग्यता, स्पर्श, वंश शुभागीं, तनीशा, आन्सी, अनसं, आशी, सोनाक्षी, अदीती, उज्जवल आदि ने अव्वल स्थान प्राप्त किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.