मृतक सिपाही मनोज के परिवार को बीस लाख
जागरण संवाददाता,एटा :बुलंद शहर पुलिस लाइन शूटआउट में मृतक सिपाही मनोज यादव के परिवार को शासन बीस लाख
जागरण संवाददाता,एटा :बुलंद शहर पुलिस लाइन शूटआउट में मृतक सिपाही मनोज यादव के परिवार को शासन बीस लाख रुपये की सहायता प्रदान करेगा। इस संबंध में मृतक के परिजनों को बुलंदशहर पुलिस ने अवगत कराया है। साथ ही यह सूचना भी दी है कि मामले की जांच कर रहे जिलाधिकारी बुलंदशहर के समक्ष अपना बयान दर्ज करा सकते हैं।
पुलिस लाइन में अपना और अपने साथियों का खून बहाने वाले सिपाही सौरभ त्यागी के खिलाफ हत्या,जानलेवा हमला और आत्महत्या की धाराओं में रिपोर्ट बुलंदशहर पुलिस लाइन के एसआइएमटी ब्रजपाल ¨सह ने बताया कि मृतक के परिवार को पुलिस महकमा हर संभव मदद मुहैया कराएगा। बच्चों को निश्शुल्क शिक्षा दिए जाने का बंदोबस्त किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मामले की सूचना मृतक मनोज के भाई जितेंद्र को दी गई है।
यहां भी तनाव में हो चुकी आत्महत्याएं
बुलंदशहर में सिपाही सौरभ त्यागी द्वारा की गई पुलिसकर्मियों को मारने की घटना डिप्रेशन व तनाव के चलते हुई है। इस सिपाही ने खुद भी आत्महत्या कर ली थी। पुलिस महकमे में यह घटना पहली नहीं है। एटा में भी आत्महत्या की दो घटना डेढ वर्ष में हो चुकी हैं। 17 अक्टूबर 2015 को एटा की पुलिस लाइन में पीएसी के हैड कांस्टेबल जगदीश ने रायफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। इसके अलावा एटा की पुलिस लाइन की बैरक सिपाही संदीप ने 7 जनवरी 2016 में गोली मारकर खुदकुशी की थी। इनके परिजनों का कहना था कि तनाव में आकर यह घटनाएं हुई हैं।