सपा ने बहाई प्रदेश में विकास की गंगा
जागरण संवाददाता, कासगंज (एटा) : परिवहन राज्यमंत्री मानपाल ¨सह कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार ने प्रदेश
जागरण संवाददाता, कासगंज (एटा) : परिवहन राज्यमंत्री मानपाल ¨सह कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार ने प्रदेश में विकास की गंगा बहाई है। वह नगर के मुहल्ला मोहन और तहसील परिसर, मां शीतला मंदिर में क्षेत्रीय विकास निधि से लगाए गए आरओ वाटर फ्रिज का लोकर्पण कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियां विकास की रही, शिक्षा, चिकित्सा सहित सभी अन्य क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास हुआ। प्रदेश की सरकार जनता की आकांक्षाओं पर खरी उतरी है। इस मौके पर क्षेत्रीय बाशिंदों ने उनको चांदी का मुकुट पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर क्रय विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष मानपाल ¨सह मिनी, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महाराज मयंक यादव, प्रांजल यादव, छात्र सभा के जिलाध्यक्ष अभिषेक यादव गौरी, हिमांशु माहेश्वरी, दीपक गुप्ता, प्रदीप सीए, अनिरूद्ध पल्तानी, प्रधान संघ के अध्यक्ष कमल ¨सह प्रधान, दिनेश सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।