वृद्ध व महिला की छत से गिरकर मौत
जागरण संवाददाता, एटा: कोतवाली नगर क्षेत्र में छत से गिरकर मैनपुरी के वृद्ध की मौत हो गई। वहीं मलावन
जागरण संवाददाता, एटा: कोतवाली नगर क्षेत्र में छत से गिरकर मैनपुरी के वृद्ध की मौत हो गई। वहीं मलावन क्षेत्र में छत से गिरकर घायल हुई महिला ने जिला अस्पताल आते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
मैनपुरी जनपद के बिछवां क्षेत्र के गांल जिरामई निवासी 65 वर्षीय शमशेर ¨सह पुत्र रामचरन कोतवाली नगर क्षेत्र में शीतलपुर स्थित अपने भाई विश्वनाथ ¨सह के मकान की छत पर सो रहे थे। शुक्रवार तड़के 3.45 बजे वह छत से नीचे आ गिरे। छत से गिरे वृद्ध की चीखपुकार सुनकर भाई विश्वनाथ और अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए। घायल शमशेर ¨सह को परिजन जिला अस्पताल ले आए, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। छत से गिरकर वृद्ध की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस जिला अस्पताल पहुंच गई। परिजनों ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराए जाने से इन्कार कर दिया।
दूसरी ओर गुरुवार दोपहर 12 बजे गांव दौलपुरा निवासी 55 वर्षीय शांतिदेवी पत्नी प्रभु दयाल मकान की छत पर गई हुई थी। तभी अचानक पैर फिसलने से वह नीचे आ गिरी। हादसा होते ही परिजन और आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। परिजनों ने अचेत हालत में पड़ी शांतिदेवी को वाहन में डाला और जिला अस्पताल ले आए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शाम को गमगीन माहौल में मृतका के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।