आज हड़ताल पर रहेंगे बैंक कर्मी
एटा: अपनी मांगों को लेकर बैंक कर्मी शुक्रवार को हड़ताल पर रहेंगे। भारतीय स्टेट बैंक स्टाफ एसोसियेशन
By Edited By: Published: Thu, 28 Jul 2016 11:28 PM (IST)Updated: Thu, 28 Jul 2016 11:28 PM (IST)
एटा: अपनी मांगों को लेकर बैंक कर्मी शुक्रवार को हड़ताल पर रहेंगे। भारतीय स्टेट बैंक स्टाफ एसोसियेशन के क्षेत्रीय सचिव धर्मेंद्र ¨सह चंदवरिया ने बताया कि सरकार द्वारा बैं¨कग क्षेत्र में जिन सुधारों की बात कही जा रही है, उसके प्रतिकूल प्रभाव होंगे। बैंकों में सार्वजनिक पूंजी कम करने से निजीकरण को बढ़ावा मिलेगा। बैंक शाखाओं के किए जा रहे विलय को भी किसी कीमत पर मंजूर नहीं किया जाएगा। यह एक दिवसीय हड़ताल राष्ट्रीय स्तर पर की जा रही है। जिसमें सभी राष्ट्रीयकृत बैंक शाखाएं शामिल रहेंगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें