सीएम की लम्बी उम्र की कामना
जागरण संवाददाता, कासगंज (एटा) : प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिवस शुक्रवार को सपाइयों ने
जागरण संवाददाता, कासगंज (एटा) : प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिवस शुक्रवार को सपाइयों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष डा. देवेंद्र ¨सह यादव के आवास उर्मिला पैलेस पर कार्यकर्ताओं ने केक काटा और युवा मुख्यमंत्री की लंबी आयु की कामना की।
जिलाध्यक्ष आवास पर आयोजित कार्यक्रम में सपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र ¨सह यादव ने कहा कि इस मौके पर सपाइयों को संकल्प लेना चाहिए कि आगामी विधानसभा चुनाव में पुन: पार्टी को प्रदेश की सत्ता पर काबिज करेंगे। आज प्रदेश की सरकार अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाज के हर वर्ग के लिए कार्य कर रही है। कार्यक्रम को सपा प्रवक्ता प्रदीप रघुनंदन, यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष सौरभ यादव ने भी संबोधित किया। इस मौके पर रघुनाथ ¨सह यादव, प्रदीप रघुनंदन, हरिओम शर्मा, मास्टर यादव, अभिषेक यादव, सादाब फरीदी, अजय यादव, ब्रजेश यादव और अंशुमान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।