प्राचार्य की मां से जंजीर लूटी
जागरण संवाददाता, पटियाली (एटा) : शुक्रवार दोपहर कॉलेज के काम के बहाने प्राचार्य के घर पहुंचे चपरासी
जागरण संवाददाता, पटियाली (एटा) : शुक्रवार दोपहर कॉलेज के काम के बहाने प्राचार्य के घर पहुंचे चपरासी ने उनकी मां से जंजीर लूट ली। चीखपुकार सुनकर मौके पर पहुंचे समीपवर्ती लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। मामले की तहरीर प्राचार्य द्वारा पुलिस को दे दी गई है।
शुक्रवार दोपहर 11.15 बजे बाईपास रोड स्थित चौधरी श्रीराम डिग्री कॉलेज का चपरासी अशोकपुर निवासी राजीव कुमार पुत्र महेशचंद्र काम के बहाने प्राचार्य रामकुमार श्रोत्रीय के मुहल्ला वृत्याना के मकान पर पहुंचा। इस दौरान चपरासी ने प्राचार्य को आवाज लगाई। जिस पर उनकी मां 65 वर्षीय कृष्णा देवी ने दरवाजा खोल लिया। लाल मिर्च का पाउडर लेकर घर में घुसे राजीव ने कृष्णा देवी की आंखों में झोंक दिया। इस दौरान चपरासी ने सोने की चैन तोड़ ली। हड़बड़ाहट में चैन जमीन पर गिर गई। वृद्धा की चीखपुकार सुनकर मौके पर पहुंचे समीपवर्ती लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और मारपीट के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मामले की तहरीर प्राचार्य द्वारा पुलिस को दे दी गई है।