अब 31 जुलाई तक दौडेगी फास्ट पैसेंजर ट्रेन
जागरण संवाददाता,एटा: शहरवासियों को आगरा तक रेल के सफर में अभी कोई अडचन नहीं है। वे 22 मार्च से शुरू
जागरण संवाददाता,एटा: शहरवासियों को आगरा तक रेल के सफर में अभी कोई अडचन नहीं है। वे 22 मार्च से शुरू हुई एटा से आगरा तक दस डिब्बों वाली फास्ट पैसेंजर ट्रेन में आगे एक माह तक और सफर कर सकेंगे। रेल विभाग के उच्चाधिकारियों ने रेल के संचालन को एक माह के लिए और बढ़ा दिया है यानि एटा-आगरा फास्ट पैसेंजर ट्रेन अब 31 जुलाई तक शहर के यात्रियों को एटा से आगरा और आगरा से एटा लाने ले जाने की सुविधा बदस्तूर जारी रखेगी।
रेल विभाग द्वारा एटा-आगरा फास्ट पैसेंजर ट्रेन के संचालन को अब तीन माह से अधिक का समय बीत गया है। 22 मार्च को शहरवासियों के अथक प्रयासों के चलते रेल मंत्रालय द्वारा एटा-टूण्डला रेल को न सिर्फ आगरा तक संचालित कराया गया बल्कि रेल की रफ्तार भी जनता की मांग पर बढ़ाई गयी। हांलाकि रेल अधिकारियों की माने तो एटा-आगरा संचालन के बाद से अब तक रेलवे को कोई घाटा नहीं हुआ है।
------
स्टेशन अधीक्षक सीपी शर्मा ने जानकारी दी है कि रेल मंत्रालय ने एटा-आगरा फास्ट पैसेंजर ट्रेन के संचालन की अवधि एक माह और बढाकर 31 जुलाई तक कर दी है। उन्होने कहा कि कंट्रोल रूम द्वारा उन्हे इसकी जानकारी दी गयी है। उन्होने कहा कि रेल का संचालन बेहतर हो रहा है। क्षेत्रीय सांसद द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं कि रेल के चक्कर बढाएं जाएं ताकि यात्रियों की संख्या के साथ- साथ रेल के सफर की सुविधा का लाभ शहरवासी अधिक से अधिक ले सकें।