45 करोड़ से सुधरेगी जलापूर्ति व सड़कें
जागरण संवाददाता, गंजडुंडवारा (एटा) : शहर में किसी को पेयजल की किल्लत नहीं होने दी जाएगी, इसके साथ ही
जागरण संवाददाता, गंजडुंडवारा (एटा) : शहर में किसी को पेयजल की किल्लत नहीं होने दी जाएगी, इसके साथ ही सड़कें भी दुरुस्त होंगी। इसके लिए शुक्रवार को हुई पालिका बोर्ड की बैठक में 45 करोड़ रुपया की लागत से योजनाओं का प्रस्ताव पारित किया गया। नगर को हरा भरा बनाने को अभियान चलेगा।
पालिकाध्यक्ष नजमा बेगम ने कहा कि शहर में नागरिकों को पालिका स्तर पर कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। शहर की सफाई से लेकर सड़कों के निर्माण, मरम्मत, घरों में पीने का पानी मुहैया कराने के साथ स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था को हर सूरत में चाक चौबंद रखा जाएगा। सभासदों के साथ हुई बोर्ड बैठक में प्रत्येक बार्ड वार समस्याओं पर विचार मंथन हुआ।
लेखाधिकारी मगेंद्र पाल ¨सह राठौर ने पिछले वित्तीय वर्ष में हुई 9.64 लाख की आय की जानकारी दी सभासद किशन चंद्र तिवारी, शाहिद अंसारी, राज महेश पाटकर, मोहिता ¨सह व नीलम, के के ¨सह और तारिक महमूद ने समस्याओं की जानकारी दी। बैठक में जलापूर्ति व्यवस्था और सड़कों के निर्माण व मरम्मत के लिए 45 करोड़ रुपया लागत का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया। संचालन अधिशासी अधिकारी निहाल ¨सह ने किया। इस दौरान सभासद अनवार अख्तर, अनिल वर्मा, जयपाल ¨सह, चेयरमेन प्रतिनिधि मुनब्बर हुसैन, कमाल मुस्तफा, शैलेन्द्र कुमार, व शमसाद अली सहित अनेक सभासद व पालिका कर्मी उपस्थित थे।