नहीं होने दिया जाएगा व्यापारियों का उत्पीड़न
जागरण संवाददाता, पटियाली (एटा) : किसी भी स्तर पर व्यापारियों का कोई उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। उन
जागरण संवाददाता, पटियाली (एटा) : किसी भी स्तर पर व्यापारियों का कोई उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। उनकी जो भी समस्याएं हैं, उनके निस्तारण के लिए सभी संभव प्रयास किए जाएंगे। यह बात क्षेत्रीय विधायक ने नरदोली रोड पर एक कार्यक्रम के दौरान कही।
सोमवार दोपहर के समय नरदोली रोड पर पहुंचकर विधायक नजीबा खान जीनत ने पेट्रोल पंप का उद्घाटन किया। इस दौरान कंछल गुट व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष प्रभात कुमार सर्राफ ने चादी का मुकुट पहनाकर और फुलमालाओं से विधायक का स्वागत किया। उनसे मुखातिब हुए व्यापारियों ने उत्पीड़न और पुलिस विभाग द्वारा लापरवाही उपेक्षा बरते जाने की जानकारी दी। अपने साथ हुए लूटकांड का हवाला देते हुए नवीन कुमार सर्राफ ने बताया कि पुलिस इस संबंध में लापरवाही बरत रही है। विधायक ने उनकी और अन्य व्यापारियों की सभी समस्याओं का समाधान जल्द कराए जाने का आश्वासन दिया।
उप्र पैक्सफेड की डायरेक्टर नाशी खान ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए कहा कि आप लोगों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर राजीव शर्मा, पूर्व एसडीएम रामअवतार गुप्ता, यूसुफ प्रधान, शाहरून फारूख, हशमत अली, शान मुहम्मद मंसूर, अरुण बजाज, शक्तिमोहन, भक्तिमोहन, अल्ताफ हुसैन, नवीन पाडे, लोकेश गुप्ता, हिमाशु गुप्ता, अर्चित बजाज, डॉ. विनय गुप्ता, जीशान, ब्रजेश गुप्ता, सत्यम सर्राफ, शिवम गुप्ता, नवीन बजाज, मनोज कुमार, आशीष गुप्ता, संजीव कुलश्रेष्ठ, दिनेश गुप्ता, आकाश गुप्ता, जितेंद्र कुमार आदि लोग मौजूद रहे।