गंगा में 65 हजार क्यूसेक पानी और छोड़ा, कटान तेज
एटा, सोरों: गंगा का जल स्तर बढ़ने के साथ ही कटान शुरू हो गया और निरंतर तेजी पकड़ रहा है। पानी बढ़ने स
एटा, सोरों: गंगा का जल स्तर बढ़ने के साथ ही कटान शुरू हो गया और निरंतर तेजी पकड़ रहा है। पानी बढ़ने से तटवर्तीय ग्रामों के ग्रामीणों की धड़कनें तेज होती जा रही है । प्रशासन ने कहा है कि अभी बाढ़ के हालत नहीं बन रहे, लेकिन जल स्तर बढ़ जाने से फसली भूमि की ओर पानी बढ़ सकता है।
गंगा में सभी बैराजों से कुल 65 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जो बुधवार शाम तक गंगा नदी में पहुंच गया। पहाड़ों पर हो रही बरसात से पानी मैदानों की ओर रुख कर रहा है। बरसात होने से पानी का दवाब बढ़ने लगा है। गंगा नदी में जलस्तर बढ़ गया है। फिलहाल 165.85 मीटर के निशान पर गंगा का पानी चल रहा है। प्रशासन के मुताबिक यह स्थिति बाढ़ की नहीं है और अभी कोई खतरा भी नहीं है। दूसरी तरफ पानी बढ़ जाने से फसली भूमि जलमग्न होने की स्थिति में पहुंच सकती है। जिससे कछला पर बने निशान का स्तर बढ़ सकता है। बैराजों पर दवाब काफी बढ़ने लगा है। कासगंज के अपर जिलाधिकारी बालमयंक मिश्र ने बताया कि फिलहाल बाढ़ की कोई समस्या नहीं है। फिर भी पानी फसली भूामि की ओर न जाए इसे रोकने के लिए सिंचाई विभागों की टीमों को लगाया गया है। प्रशासनिक अधिकारी भी निरंतर निगरानी करेंगे।