निरीक्षण को पहुंचे डीआरएम व एमडी
जागरण संवाददाता, कासगंज (एटा): शुक्रवार रात को इज्जतनगर मंडल के डीआरएम चंद्रमोहन जिंदल ने कासगंज स्ट
जागरण संवाददाता, कासगंज (एटा): शुक्रवार रात को इज्जतनगर मंडल के डीआरएम चंद्रमोहन जिंदल ने कासगंज स्टेशन पर निरीक्षण किया। वहीं शनिवार सुबह गोरखपुर मंडल के रेल महाप्रबंधक राजीव मिश्रा ने निरीक्षण कर जन सुविधाओं को परखा। अधिकारी द्वय निरीक्षण के दौरान जन सुविधाओं के प्रति गंभीर दिखे। उन्होंने स्टेशन पर मौजूद यात्रियों से बातचीत कर सुविधाओं की जानकारी ली।
इज्जतनगर मंडल के डीआरएम चंद्रमोहन जिंदल स्टेशन पहुंचे। उन्होंने स्टेशन पर टिकिट घर, शौचालय, जारी निर्माण कार्य, मुसाफिर खाना का औचक निरीक्षण किया। शौचालयों में गंदगी मिलने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जाहिर की और व्यवस्थाएं जुटाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए स्टेशन अधीक्षक को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने जानकारी दी कि शीघ्र ही बरेली रेल मार्ग का सीआरएस द्वारा निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण के कुछ ही दिनों में इस मार्ग पर ट्रेन चालू होने की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए 182 एवं 138 टोल फ्री नंबर जारी किए गए हैं, जिन पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
शनिवार सुबह गोरखपुर मंडल के महाप्रबंधक राजीव मिश्रा भी निरीक्षण के लिए पहुंच गए। उन्होंने यात्री सुविधाओं पर विशेष जोर दिया। यात्री विश्राम गृह, टिकट विंडो, पेयजल व्यवस्था आदि का निरीक्षण कर संबंधितों को दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मौजूद यात्रियों से बातचीत की और यात्री सुविधाओं के बारे में चर्चा की। उन्होंने यात्रियों से जानकारी ली कि स्टेशन पर पेयजल की स्थिति क्या है, बिकने वाले खाद्य पदार्थो की गुणवत्ता की जानकारी के साथ ही विद्युत व्यवस्था के संबंध में भी पूछताछ की। निरीक्षण के दौरान स्टेशन अधीक्षक बीके श्रीवास्तव, सीनियर डीएन अजय वाष्र्णेय, सीनियर डीएन द्वितीय गौरव गुप्ता, सीनियर डीसीएम नीलिमा, ऐईएन मानसी मित्तल, सुदर्शन थापा सहित अन्य रेल विभाग के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।