मंडल कोर्डीनेटर ने की संगठन की समीक्षा
जागरण संवाददाता, एटा (कासगंज): बहुजन समाज पार्टी की बैठक पटियाली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नगला पीतम
जागरण संवाददाता, एटा (कासगंज): बहुजन समाज पार्टी की बैठक पटियाली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नगला पीतम में हुई। इसमें मंडल कोर्डीनेटर राजाराम आनंद ने बूथ स्तरीय कमेटी की समीक्षा की। साथ ही कार्यकर्ताओं को 2017 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होता है और बसपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। संगठन को मजबूत करने के लिए बूथ कमेटियों का गठन पूरा कर लिया जाए। कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं का लक्ष्य पार्टी को प्रदेश की सत्ता पर काबिज कराना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन के लिए सुझाव भी आमंत्रित किए। बैठक को अमांपुर के विधायक ममतेश शाक्य, मंडल कोर्डीनेटर अखिलेश दिनकर, प्रोफेसर नीरज किशोर मिश्रा आदि वक्ताओं ने संबोधित करते हुए संगठन को गतिशील और मजबूत बनाने के लिए अपने सुझाव रखे। कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया।
बैठक का संचालन का संचालन जिला महासचिव डीपी सिंह राना ने किया। इस मौके पर डॉ. प्रेमपाल सिंह, नेम सिंह राजपूत, जाहिद अली, पुष्पेंद्र साहू, पवन सिंह गौतम, ग्रीश चंद्र दिवाकर, श्रीपाल सिंह, चंद्रगुप्त बौद्ध, अरविंद कुमार, चंद्रपाल शैलानी, विजय राजपूत आदि मौजूद रहे।