क्षति आंकलन को नहीं पहुंचे लेखपाल
जागरण संवाददाता, एटा (कासगंज): ओलावृष्टि और बरसात से हुई क्षति का आंकलन करने लेखपाल गांव-गांव नहीं प
जागरण संवाददाता, एटा (कासगंज): ओलावृष्टि और बरसात से हुई क्षति का आंकलन करने लेखपाल गांव-गांव नहीं पहुंचे हैं। इससे पीडि़त किसानों को मुआवजा मिलते दिखाई नहीं दे रहा। भारतीय किसान यूनियन ने जिलाधिकारी से शिकायत कर नए सिरे से आंकलन किए जाने की मांग की है।
जिलाधिकारी जेपी त्रिवेदी को दिए गए ज्ञापन में भारतीय किसान यूनियन ने कहा है कि बीते दिनों हुई ओलावृष्टि और बरसात से किसानों की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। किसानों को नई फसलों की बुवाई के लिए धन की आवश्यकता है। बर्बादी के दौर से गुजर रहे किसानों को सरकारी मदद की आस लगी हुई है। लेखपालों की मनमानी और लापरवाही के चलते किसानों की यह आस पूरी होती नहीं दिखाई दे रही है।
यूनियन ने कहा कि डीजल और उर्वरक के दामों में बढ़ोत्तरी से किसानों की कमर और अधिक टूट जाएगी। प्रदेश सरकार को चाहिए कि डीजल पर टैक्स खत्म किया जाए। इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो किसान यूनियन आंदोलन करेगी। ज्ञापन देने वालों में संतोष कुशवाह, तूफान सिंह शाक्य, रामभजन, मिहीलाल दास शाक्य, अयोध्या प्रसाद शाक्य, ज्ञान प्रसाद शाक्य, चंद्रपाल यादव, रनवीर सिंह पुंढीर, नत्थू सिंह शाक्य, रामसिंह आदि प्रमुख हैं।