निकाली प्रभातफेरी, गूंजे श्रीराम के जयकारे
जागरण संवाददाता, एटा: शहर के रामदरबार मंदिर में नौमी महोत्सव के दूसरे दिन प्रभातफेरी धूमधाम से निकाल
जागरण संवाददाता, एटा: शहर के रामदरबार मंदिर में नौमी महोत्सव के दूसरे दिन प्रभातफेरी धूमधाम से निकाली गई। वहीं रामकथा में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की लीलाओं को जीवन में उतारने का संदेश विद्वानों ने दिया।
सुबह प्रभातफेरी में भगवान श्रीराम के जयकारे गूंजते रहे। वहीं रामकथा में पंडित ज्ञान शुक्ला ने भगवान राम के जन्म की कथा सुनाई। माता कौशल्या और दशरथ के घर उनके जन्म की परिस्थितियों पर चर्चा की। भगवान राम की कथा सुन श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। इस दौरान भगवान राम के जयजयकारों से मंदिर परिसर गूंजा। शाम को आरती के दौरान श्रद्धालु जमकर थिरके। मंदिर के अध्यक्ष वीरूमल हीराणी ने बताया कि 3 अप्रैल को भगवान राम की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां शामिल होंगीं। उन्होंने सभी धर्माबलंबियों से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है।
शोभायात्रा में झूमे भक्त
अलीगंज: नगर में रविवार को हिन्दूवादी संगठनों ने भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली। इस दौरान धार्मिक भजनों पर भक्त झूमते नजर आए। शोभायात्रा श्रीरामशाला विद्यालय से प्रारंभ होकर मातादीन चौराहा, गाधी मूर्ति चौराहा, मैन मार्केट, पुरानी सब्जी मंडी होती हुई रामशाला स्कूल पर संपन्न हुई। शोभायात्रा में आधा दर्जन से अधिक झाकियों ने लोगों का मन मोहा। इस अवसर पर विहिप के राज कुमार सिंह राठौर, प्रदीप कुमार गुप्ता, सत्यपाल सिंह राठौर, सूर्यकान्त गुप्ता, राघवेन्द्र गुप्ता, सुभाष गुप्ता, आमोद आर्या, विनोद आर्या, संजय गुप्ता समेत कई लोग मौजूद रहे।
रामकथा के साथ हनुमान महोत्सव शुरू
जलेसर: नगर के महावीरगंज स्थित प्राचीन पसीने वाले हनुमान मंदिर में रविवार को श्री रामकथा का शुभारंभ हुआ। रामकथा से पूर्व नगर में कलश यात्रा निकाली गई।
महोत्सव के प्रथम दिन श्री रामकथा का शुभारंभ किया गया। रामकथा के प्रथम दिन कथावाचक पंकज मित्र ने लोगों को रामकथा महात्म्य सुनाया। रामकथा से पूर्व मंदिर से महिलाओं व कन्याओं ने शीश पर कलश धारण कर कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा नगर के मुख्य मार्गो से होकर मंदिर पर ही संपन्न हुई। कलश यात्रा में श्रीकृष्ण-सुदामा, हनुमान-वानर सेना व शिव-पार्वती की नृत्य झाकियों ने श्रद्धालुओं का मनमोहा। यात्रा का नगर में जगह-जगह स्वागत किया गया। वहीं भक्तों ने श्रीराम-जानकी के डोले की जगह-जगह आरती उतारी गई। इस अवसर पर सुरेशचंद्र वाष्र्णेय, फतेहचंद्र ब्रजवासी, पवन तिवारी, हृदेश वाष्र्णेय, मुकेश वाष्र्णेय, योगेश मैदवाड़िया, नवीन वाष्र्णेय, पंकज वाष्र्णेय, भुवनमोहन, रवि सैनी, विष्णु वर्मा, टिल्ले वर्मा, कोकिल, अर्चित परमार, अनुराग समेत तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे।