रेल हादसे में मृतकों के परिजनों को बंधाया ढांढस
जागरण संवाददाता, जलेसर: मनीगढ़ी-पायदा मानव रहित समपार पर रेलगाड़ी से ट्रैक्टर टकराने से गाव रनौसा निव
जागरण संवाददाता, जलेसर: मनीगढ़ी-पायदा मानव रहित समपार पर रेलगाड़ी से ट्रैक्टर टकराने से गाव रनौसा निवासी दो युवकों की हुई मौत के बाद रविवार को केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री प्रो. रामशकर कठेरिया ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवारों को ढाढस बंधाया।
रनौसा में बीते दिन रेल दुर्घटना में मृत राजीव व राजेश के परिजनों से मिलकर उन्हें सात्वना दी। इसके बाद मंत्री ने मनीगढ़ी में पहुंचकर भाजपा मंडल महामंत्री आदर्श सिसौदिया के पिता के निधन पर शोक जताया। बिचपुरी में पूर्व प्रधानाचार्य चंद्रपाल सिंह, नगला रामबक्ष में कुशवाह समाज के नेता ब्रह्मानंद कुशवाह, पूर्व पालिका सभासद पुष्पादेवी गोयल के पति विनोद गोयल, भाजपा के नगर महामंत्री अमित सिंह विद्रोही के पिता महावीर सिंह परमार, कैलाशचंद्र वाष्र्णेय की धर्मपत्नी रजनी वाष्र्णेय, अकराबाद में प्रज्ञवीर सिंह के भाई के निधन, गुलाबपुर में जीआरपी सब इंस्पेक्टर की अलीगढ़ में हत्या, बसुंधरा में राजकुमार गुप्ता की धर्मपत्नी के निधन, किसार में भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष अतुल के निधन पर भी उनके घर पहुंचकर शोक व्यक्त किया।
उनके साथ पूर्व एमएलसी प्रत्येंद्रपाल सिंह, पूर्व पालिकाध्यक्ष के.जी. वाष्र्णेय, भाजपा जिला उपाध्यक्ष भजनलाल कुशवाह, पम्मी ठाकुर, रमेशपाल सिंह रामू, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सतेन्द्र जादौन, अमित गुप्ता, मनु ठाकुर, संजीव दिवाकर, संजीव वर्मा सहित अनेक लोग मौजूद थे।
चोरी का लिया जायजा, पुलिस को चेताया
अवागढ़ : मानव संसाधन राज्यमंत्री रामशंकर कठेरिया कस्बा के दिगंबर जैन पंचायती मंदिर भी पहुंचे। यहां उन्होंने जैन समाज के लोगों से हुई चोरी की घटना की जानकारी ली। वहीं समाज को आश्वस्त किया कि मामले का वर्कआउट शीघ्र कराया जाएगा। इस संबंध में उन्होंने पुलिस कप्तान से वार्ता की। वहीं थाना पुलिस को भी जल्द वर्कआउट के लिए चेताया। इस दौरान भाजपा नेता राजेश वाष्र्णेय, राजेश सरानी, विनय कुमार जैन, आशुतोष जैन, प्रमोद जैन, लालजी जैन, प्रशांत जैन, विपिन जैन सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।