समाज के उत्थान के लिए हो एकजुट
जागरण संवाददाता, सोरों (एटा): राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन महासभा की बैठक सोरों में रिंकू पचौरी के आवास
जागरण संवाददाता, सोरों (एटा): राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन महासभा की बैठक सोरों में रिंकू पचौरी के आवास पर हुई। बैठक में ब्राह्मण समाज के उत्थान पर बल दिया गया। साथ ही महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।
महासभा के राष्ट्रीय सचिव आदर्श मिश्रा ने कहा कि ब्राह्मण समाज ने देश के हित के लिए सदैव कार्य किया है। ब्राह्मणों को समाज का प्रत्येक व्यक्ति सम्मान के नजरिए से देखता है। समाज के उत्थान के लिए जरूरत है कि हम एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करें क्योंकि आज राजनैतिक पार्टियां स्वार्थ के लिए ब्राह्मण समाज का प्रयोग कर रही है लेकिन अब हमें राजनैतिक दलों के बहकावे में आने की जरूरत नहीं है। जब हम एकजुट होकर एक मंच पर खड़े होंगे तो समाज का उत्थान होगा।
इस दौरान कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए मंडल अध्यक्ष विनीत पचौरी ने रिंकू पचौरी को कासगंज का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। इस मौके पर विनीत भारद्वाज, सुनील पाठक, शैलेंद्र मिश्रा, गिर्राज पाराशर, अन्नू, सतीश भारद्वाज, मुनीश चौधरी, पुष्कर मिश्रा, विकास, रामू चौधरी, रमाशंकर, शिवकुमार, कुलदीप, आशीष, लालो पचौरी, कपिल, राहुल आदि मौजूद रहे।