Move to Jagran APP

जागरूक किसानों को किया प्रोत्साहित

जागरण संवाददाता, अवागढ़ (एटा) : कृषि विज्ञान केंद्र पर चल रहे किसान मेला व तकनीकी सप्ताह का समापन हो

By Edited By: Published: Sat, 28 Feb 2015 05:42 PM (IST)Updated: Sat, 28 Feb 2015 05:42 PM (IST)
जागरूक किसानों को किया प्रोत्साहित

जागरण संवाददाता, अवागढ़ (एटा) : कृषि विज्ञान केंद्र पर चल रहे किसान मेला व तकनीकी सप्ताह का समापन हो गया। इस मौके पर विभिन्न कार्यक्रम व प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट रहे जागरूक किसानों को पुरस्कृत किया गया। वहीं कृषि वैज्ञानिकों ने उन्हें लाभकारी खेती को सुझाव दिए।

loksabha election banner

कार्यक्रम का शुभारंभ राजा जितेंद्र पाल सिंह ने आरबीएस कॉलेज के संस्थापक राजा बलवंत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि कृषि विज्ञान केंद्र अहम संस्था है, जो किसानों को समृद्धशाली बनाने की दिशा में उन्हें विभिन्न रूपों में जागरूक कर उत्पादन बढ़ाने का काम कर रही है। किसान केंद्र का लाभ उठाएं और कृषि वैज्ञानिकों से नई तकनीकियां सीखें। उप निदेशक कृषि प्रसार जयप्रकाश ने विभिन्न सरकारी योजनाओं की किसानों को जानकारी देकर उनसे लाभ उठाने का आह्वान किया।

आरबीएस कॉलेज के प्राचार्य डा. आर. के. जैन ने कहा कि कम लागत में अच्छा उत्पादन पाना ही अच्छे किसान की पहचान है। डा. पी. के. सिंह ने पशुधन को लेकर जानकारी दी। प्रोग्राम कोर्डीनेटर डा. असीम निधि ने केंद्र की प्रगति रिपोर्ट बताते हुए कार्यक्रमों की जानकारी दी। डा. वीरेंद्र सिंह मृदा ने किसानों को अपनी भूमि की उपजाऊ शक्ति बनाए रखने के उपाय बताए। उद्यान विशेषज्ञ डॉ. वीरेंद्र सिंह ने भी बताया कि कृषि विविधीकरण जरूरी है।

इस दौरान किसान मेला में आयोजित प्रतियोगिताओं में विजेता रहे किसान, पशुपालक और गृहणियों को पुरस्कृत किया गया। अंत में आभार डॉ. एस. के. सिंह ने व्यक्त किया। इस दौरान डा. दिनेश मिश्रा, डा. एस. के. सिंह, डा. डी. एस. वर्मा, सुधीर तोमर, आइ. डी. शर्मा, एस. डी. शर्मा के अलावा क्षेत्र के किसान मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.