पर्यावरण सुधार को दी सीख
जागरण संवाददाता, एटा: प्रेंटिस गर्ल्स इंटर कॉलेज में सोमवार को पर्यावरण सुधार विषय पर निबंध और चित्
जागरण संवाददाता, एटा: प्रेंटिस गर्ल्स इंटर कॉलेज में सोमवार को पर्यावरण सुधार विषय पर निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी तूलिका से पर्यावरण सुधार की सीख दी।
विद्यालय प्रांगण में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में रामबाल भारती इंटर कॉलेज, जीआइसी, जीजीआइसी और मेजबान विद्यालय के विद्यार्थियों ने पर्यावरण के बारे में बताकर अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया। वहीं घटती ओजोन सुरक्षा परत के प्रति लोगों को जागरूक किया। चित्रकला में प्रदूषण और गंदगी से होने वाले नुकसान का प्रदर्शन कर लोगों को पर्यावरण सुधार की सीख दी गई। निबंध प्रतियोगिता में प्रेंटिस इंटर कॉलेज की दीपा प्रथम और कृति द्वितीय स्थान पर रहीं। वहीं जीआइसी के रामू सिंह को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। दूसरी ओर चित्रकला प्रतियोगिता में रामबाल भारती की शिवानी प्रथम और रिंकी यादव तृतीय स्थान प्राप्त हुआ जबकि जीआइसी के रामू सिंह दूसरे स्थान पर रहे।
जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार गिरि ने सभी विजयी विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. शीला प्रसाद, आरई सिंह, मनोज कुमार जैन, एसएस लाल, एस दयाल, एएच दास, विनोरमा प्रसाद, दीप्ति गुप्ता, अरुण एस लाल आदि विद्यार्थी मौजूद थे।