भगवान बुद्ध के सिद्धांत अपनाएं
जागरण संवाददाता, आगरा: सैकड़ों अनुयायियों ने भगवान बुद्ध के सिद्धांतों को अपनाने के आह्वान करते हुए
जागरण संवाददाता, आगरा: सैकड़ों अनुयायियों ने भगवान बुद्ध के सिद्धांतों को अपनाने के आह्वान करते हुए पदयात्रा निकाली। जो विभिन्न मार्गो से होती हुई आयोजन स्थल पहुंची। इसके बाद हुए महासम्मेलन में वक्ताओं ने बौद्ध धर्म की वर्तमान हालात में प्रासंगिकता की चर्चा की।
राष्ट्रीय बौद्ध महासभा द्वारा रविवार को आयोजित बौद्ध महासम्मेलन की शुरुआत चक्कीपाट स्थित पूर्वोदय बुद्ध विहार से हुई। जहां से सुबह पदयात्रा निकाली गई। जिसमें बौद्ध भिक्षु संघ और अनुयाई पैदल चल रहे थे। वाहनों पर भी श्रद्धालु बैठे थे, जो गीत-संगीत प्रस्तुत कर रहे थे। यह यात्रा विभिन्न मार्गो से होती हुई मंगल बुद्ध विहार, नगला पदमा पहुंची, जहां सम्मेलन आयोजित किया गया। बौद्ध भिक्षुओं और अन्य विद्वानों ने कहा कि हम सबको भगवान बुद्ध के साथ-साथ डॉॅ.भीमराव अंबेडकर का सपना पूरा करना है, ताकि हमारा देश और समृद्ध हो सके।
सम्मेलन में भदंत डॉ. स्वरूपानंद, भदंत आनंद, भदंत दीपांकर, भंते शीलानंद (महाराष्ट्र), भंते विमल कीर्ति, अंतरराष्ट्रीय बौद्ध संस्थान, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष भंते चंदिमा व भंते देवेंद्र, भंते ज्ञान रत्न (श्रीलंका), भंते विमल सागर (आगरा), भंते श्रद्धामि (हरदोई), भंते ज्ञान रत्न (आगरा) आदि शामिल हुए।
अध्यक्षता रामकिशन अशोकायन ने की और संचालन किया पूर्व राज्यमंत्री अजयशील गौतम ने। बसपा नेता धर्मप्रकाश भारतीय, विधायक भगवान सिंह कुशवाह, करतार सिंह भारतीय, धर्मेद्र सोनी, रूपकिशोर, संगीता कश्यप, हरविंदर सिंह, देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।