Move to Jagran APP

महिलाओं ने समझाई भाजपा की नीतियां

एटा: सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा के सभी घटकों में सक्रियता बढ़ रही है। गुरुवार को नगर में महिला मोर

By Edited By: Published: Thu, 27 Nov 2014 08:38 PM (IST)Updated: Thu, 27 Nov 2014 08:38 PM (IST)
महिलाओं ने समझाई भाजपा की नीतियां

एटा: सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा के सभी घटकों में सक्रियता बढ़ रही है। गुरुवार को नगर में महिला मोर्चा की पदाधिकारी और सदस्यों ने घर-घर पहुंच लोगों को पार्टी की नीतियां समझाई।

loksabha election banner

महिला मोर्चा की जिला सदस्यता प्रमुख सुभ्रा सिंह के नेतृत्व में महिलाएं नगर के कई मुहल्लों में पहुंचीं। उन्होंने घरों में मौजूद गृहणियों व अन्य लोगों को भाजपा की नीतियां, केंद्र सरकार की उपलब्धियों व कराए जा रहे कार्यो की जानकारी दी। साथ ही भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया समझाते हुए पार्टी से जुड़ने को प्रेरित किया। इस दौरान कई लोगों को सदस्यता ग्रहण भी कराई गई। महिला मोर्चा की जिला मंत्री लता लोधी ने बताया कि जनसंख्या में पुरुषों के बराबर महिलाएं किसी मामले में कम नहीं हैं। सदस्यता अभियान में महिलाओं की सक्रियता जरूरी है। वे भी पुरुषों के बराबर सदस्य बनकर अपनी जागरूकता का परिचय दें। अभियान में प्रतिभा सिंह, प्रीती, सुनीता प्रतिहार, सावत्री, ऊषा किरन, राजबेटी, डा. सुमन, अनीता राजपूत, रजनी राजपूत, श्रीदेवी, मीनू मिश्रा, मीरा शर्मा, शांति देवी, शकुंतला देवी, कुंती देवी, ज्योति वर्मा, राजकुमारी, मंजू शर्मा, रेखा बघेल, मधु पुंढीर, सुनीता चौहान आदि सदस्य मौजूद थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.