घर में घुस कर विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म
जागरण संवाददाता, कासगंज (एटा): मायके आई विवाहिता से नामजद आरोपियों ने दुष्कर्म किया। वहीं विरोध करन
जागरण संवाददाता, कासगंज (एटा): मायके आई विवाहिता से नामजद आरोपियों ने दुष्कर्म किया। वहीं विरोध करने पर मारपीट कर नकदी लूट ले गए। लगभग पांच माह बाद न्यायालय के आदेश पर मामले की रिपोर्ट दर्ज हुई है।
थाना सिकंदरपुर वैश्य के गांव नगला रही में अपने पति के साथ एक विवाहिता बीती 22 जून को अपनी मां से मिलने आई थी। आरोप है कि जब घर में कोई नहीं था तभी गांव के ही सुभाष, राजेश आदि चार लोग घर में घुस आए। आरोपी मारपीट करते हुए घर के एक कमरे में खींच ले गए जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। तत्पश्चात घर में रखे पति के 5000 रुपये भी लूट ले गए।
मामले की प्राथमिकी दर्ज कराने पीड़िता की मां थाना सिकंदरपुर वैश्य पहुंची, लेकिन प्राथमिकी दर्ज नहीं की। विवश हो न्यायालय में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर न्याय की याचना की गई। पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्य एवं अधिवक्ता के तर्क सुनने के उपरांत न्यायालय ने थानाध्यक्ष सिकंदरपुर वैश्य को मुकदमा दर्ज कर विवेचना के आदेश दिए। थानाध्यक्ष सिकंदरपुर वैश्य सहसवीर सिंह यादव ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर सुभाष, राजेश सहित चार नामजदों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज विवेचना प्रारंभ कर दी गई है। प्रथम दृष्टया प्रकरण संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।