Move to Jagran APP

गोमाता का पूजन कर निकाली शोभायात्रा

जागरण संवाददाता, एटा/कासगंज: शुक्रवार को गोपाष्टमी के मौके पर जगह-जगह गो माता पूजन कार्यक्रम हुए। वि

By Edited By: Published: Fri, 31 Oct 2014 06:45 PM (IST)Updated: Fri, 31 Oct 2014 06:45 PM (IST)
गोमाता का पूजन कर निकाली शोभायात्रा

जागरण संवाददाता, एटा/कासगंज: शुक्रवार को गोपाष्टमी के मौके पर जगह-जगह गो माता पूजन कार्यक्रम हुए। विभिन्न संस्थाओं व हिंदूवादी संगठनों ने शोभायात्रा निकालकर भी गो माता की पूजा अर्चना करते हुए लोगों को गो रक्षा का संकल्प दिलाते हुए जागरूक किया। भाजपा सहित भारत विकास परिषद गो मां बचाओ समिति व गोशाला कमेटी द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर गो माता की जयजयकार की।

loksabha election banner

एटा में गो मां बचाओ सत्याग्रह समिति ने निर्जन स्वामी व रामेश्वर दयाल द्विवेदी के नेतृत्व में गो माता की शोभायात्रा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में निकाली। जगह-जगह लोगों ने गो माता का पूजन किया। वहीं समिति ने लोगों को पत्रक वितरित कर गोवंश की महत्ता व रक्षा पर जोर दिया। यात्रा में मुनेश सोलंकी, सुनील कुमार, मुकेश भारद्वाज, सतेन्द्र शर्मा, सुरेश चन्द्र, शेखर पातीराम, धर्मेन्द्र कुमार, रेखा द्विवेदी, अनीता, गीता, पदमा आदि लोग शामिल थे। भारत विकास परिषद ने भी गोपाष्टमी पर्व पर आर्ष गुरुकुल स्थित गोशाला में पूजन कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें परिषद की महिलाओं ने गो माता पूजन कर उन्हें आहार देने के साथ ही गर्म शॉल व पीली चुंदरी उड़ाई। इस दौरान प्रेमलता वर्मा, रेखा गोयल, अंजू अग्रवाल, पूजन अग्रवाल, विनीता खेमका, शालिनी जैन, रजना गुप्ता, मीरा वाष्र्णेय, प्रतिमा रितिका कपूर, शिखा गुप्ता, निहारिका, बबिता जैन, मुन्नी अग्रवाल आदि महिलाएं मौजूद थीं। इसी क्रम में भाजपा गोवंश विकास प्रकोष्ठ द्वारा गो पूजन कर शोभायत्रा निकाली। पूर्व जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता व संदीप जैन ने शोभायात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान पूर्व विधायक प्रजापालन वर्मा, विपिन वर्मा डेविड, प्रदेश सदस्य गोवंश प्रकोष्ठ, सोना जैन, वीरेन्द्र वाष्र्णेय, मोहित जैन, प्रबल श्रीवास्तव, राजीव गुप्ता, विपिन वशिष्ठ सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे, जिन्होंने गो रक्षा का संकल्प लिया। सावरकर नगर में विचार गोष्ठी भी आयोजित की गई।

कासगंज: नदरई गेट स्थित गौशाला से श्रद्धालुओं ने गो माता की शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा नगर के मुख्य बाजारों एवं गली-कूचों से गुजरी। गो माता की जयजयकार से वातावरण भक्तिमय था। नगर भ्रमण पर जगह-जगह महिलाओं ने आरती उतारकर गो माता की पूजा की व लोवा खिलाए। शोभायात्रा में चल रहे हिन्दूवादी संगठनों के कार्यकर्ता गौ माता की जयजयकार से वातावरण को भक्तिमय बनाए हुए थे। शोभायात्रा के नगर भ्रमण के दौरान सुभाष चंद्र कसेरे, राजपाल शर्मा, उमेश चंद्र, संतोष अग्रवाल, राजकुमार, किशनचंद्र वाष्र्णेय, सतीश अग्रवाल, दिनेश दीक्षित, किशनचंद्र शर्मा, विजय कुमार गुप्ता, राधावल्लभ माहेश्वरी, कौशल किशोर साहू, राजकुमार राघव, जगदीश प्रसाद बृथरे, निशीथ गर्ग, विनय राज माहेश्वरी, धर्मेन्द्र माहेश्वरी, संजीव सिंह यदुवंशी एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता, नगर के सभ्रांत नागरिक व गौशाला कमेटी के पदाधिकारी, सदस्य मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.