पुलिस ने चलाया अभियान, काटे चालान
जागरण संवाददाता, कासगंज (एटा): दीपोत्सव पर्व है और वाहनों का है टोटा। ऐसे में डग्गेमार वाहन चालक ओवर
जागरण संवाददाता, कासगंज (एटा): दीपोत्सव पर्व है और वाहनों का है टोटा। ऐसे में डग्गेमार वाहन चालक ओवरलोडिंग कर यात्रियों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। पर्व के मद्देनजर ओवरलोडिंग रोकने के लिए सिविल और यातायात पुलिस ने अभियान चलाकर वाहनों के चालान काटे और यात्रियों से अपील की है कि जान-जोखिम मे डाल यात्रा न करें।
दीपोत्सव पर्व के दौरान निगम की बसों का टोटा बढ़ जाता है और डग्गेमार वाहन चालकों की पौबारह होती है। यातायात माह चल रहा है, ऐसे में पुलिस विशेष अभियान भी चला रही है। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार के निर्देश पर यातायात प्रभारी अनूप सिंह ने चेकिंग अभियान चलाकर दर्जनभर वाहनों के चालान काटे और शमन-शुल्क के रूप में पांच हजार रुपए वसूले।
शुक्रवार को बिलराम गेट, सोरों गेट स्थित आवास विकास रेलवे क्रासिंग के समीप यातायात पुलिस द्वारा दुपहिया और चौपहिया वाहनों की चेकिंग की गई। बिना कागजों के गाड़ी चला रहे आठ वाहन स्वामियों के वाहनों को सीज किया गया है।
वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी जा रही हैं। यातायात पुलिस के साथ-साथ सिविल पुलिस को अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।