सफाई रखकर खास बना दें दीपावली
जागरण संवाददाता,एटा: इस बार की दीपावली कुछ मायनों में खास मानी जा सकती है। स्वच्छता अभियान ने इसे वि
जागरण संवाददाता,एटा: इस बार की दीपावली कुछ मायनों में खास मानी जा सकती है। स्वच्छता अभियान ने इसे विशेष बना दिया है। ऐसे में अपना फर्ज है, दीपोत्सव पर शहर की सड़कें और गलियां साफ रखें।
2 अक्टूबर से शुरू हुआ सफाई अभियान इन दिनों चल रहा है। दीपावली पर सामाजिक संगठन, प्रशासन सफाई की अपीलें कर रहा है। पालिकाध्यक्ष राकेश गांधी ने कहा है, दीपावली पर पटाखों का कचरा सड़क पर न होने दें। पटाखों को जहां चलायें वहां बाद में वह स्थान साफ कर दें और कचरा डस्टबिन में डालें, तो शहर साफ-सुथरा बना रहेगा। सभी मिलकर प्रयास करें तो दीपावली खास बन सकती है। हम लोगो को साफ सफाई को निरन्तर जारी रखना है उन्होने कहा, अपने गली-मुहल्ले के अलावा अपने मकान को भी स्वच्छ रखें।
इस बीच सफाई अभियान के अन्तर्गत नगर उधोग व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों ने रेलवे स्टेशन पर सफाई की । थोड़ी देर में ही स्टेशन चमक उठा। सभी ने सफाई जारी रखने का संकल्प लिया। कस्बे में सेवा समिति के सदस्यों ने भी सफाई की। झाडू लगा कर कूड़ा उठाया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष अश्वनी गुप्ता, महामंत्री शाहिद अंसारी, नितिन गुप्ता, संजय गुप्ता, मु. तसलीम, अनिल गुप्ता, अनुग्र गुप्ता ने दीपावली पर सफाई रखने का आहवान किया है।
दीपावली पर क्या करें,क्या नहीं
. पटाखों का कूड़ा गली में जमा न होने दें।
. रात को पटाखे चलाने के बाद सुबह जगह जरूर साफ करें।
. प्रयास करें कि पटाखे ऐसे स्थान पर चलाए जायें जहां कचरा साफ करने में आसानी हो।
. दीपावली पर सुबह के वक्त सफाई कर्मी नहीं आते हैं तो शिकायत करें।
.दीपावली पर सभी संकल्प लें कि वे अपने जीवन में सफाई को महत्व देंगे तथा खुद तो सफाई करेंगे ही साथ ही और लोगों को प्रेरित करेंगे।