दीप जला बच्चों ने सजाई आकर्षक रंगोली
जागरण संवाददाता, एटा (कासगंज): दीपोत्सव पर्व के उपलक्ष्य में धनतेरस से पूर्व विद्यालयों में कार्यक्र
जागरण संवाददाता, एटा (कासगंज): दीपोत्सव पर्व के उपलक्ष्य में धनतेरस से पूर्व विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित हुए। द्रोपदी देवी जाजू कन्या इंटर कालेज एवं दद्दा पब्लिक स्कूल और कृष्ण पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों ने दीप जलाओ रंगोली सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन कर हाथों की कला का प्रदर्शन जमीं पर किया। बालिकाओं ने आकर्षक रंगोली सजाकर वाहवाही लूटी।
द्रोपदी देवी जाजू कन्या इंटर कालेज में बालिकाओं ने दीप जलाए, रंगोली सजाई और एक-दूसरे को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। विद्यालय की प्रधानाचार्य सोमवती शर्मा ने कहा कि दीपोत्सव पर्व शांति और समृद्धि का पर्व है। मां लक्ष्मी की इस पर्व पर विशेष कृपा होती है। उन्होंने कहा कि हमें इस पांच दिवसीय पर्व पर विशेष आयोजन करने चाहिए। कृष्ण पब्लिक स्कूल में सचिव निशीथ गर्ग ने बच्चों को दीपावली पर्व की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि यह पर्व हर्षोल्लास का पर्व है। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बच्चों को मिठाई वितरित की गई। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाएं व विद्यार्थी मौजूद रहे।
दद्दा पब्लिक स्कूल के प्रबंधक डॉ. मनोज शर्मा ने कहा कि समृद्धि के इस पर्व को धूमधाम से मनाते हुए अपने घरों को रोशन करना चाहिए। पर्वो से आनंद की अनुभूति होती है। प्रतियोगिता के दौरान प्रतियोगियों ने आकर्षक रंगोली सजाई एवं दीप मालाएं जलाई। अतिथियों ने प्रतिभागियों की कला-कौशल की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर प्रधानाचार्य श्रीमती कामिनी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।