रंगों से उकेरी कलात्मक रचनाएं
जागरण संवाददाता, एटा: शहर के डॉ. लोकमन दास पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रंगोली और दीप सजाओ प्रति
जागरण संवाददाता, एटा: शहर के डॉ. लोकमन दास पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रंगोली और दीप सजाओ प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें छात्राओं ने अबीर और गुलाल से कलात्मक रचनाएं उकेर कर समरसता का संदेश दिया।
विद्यालय परिसर में हुई प्रतियोगिता में छात्राओं ने जमीन पर अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। हाथों में रंग बिरंगे गुलाल और अबीर से बने चौक, षट्कोण, द्वादश पल्लव कमल लोगों को बरबस अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे। छात्राओं द्वारा बनाया गया विद्यालय का मोनोग्राम निर्णायक मंडल द्वारा सराहा गया। वहीं दीप सजाओ प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपने अपने दीपों को रंगों और झालरों से सजाया। विद्यालय के प्रबंधक डॉ. अशोक पचौरी ने विद्यार्थियों को दीपावली के पर्व का महत्व समझाया।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट रंगोली और दीपक सजाने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य विजया गौड़, स्वागत पचौरी, एमके उपाध्याय, आरके शर्मा, रिचा उपाध्याय, अर्चना दीक्षित, मो. सरवर, डॉ. पूनम शर्मा, राजीव गोस्वामी, देवेंद्र कुमार, अजय कुमार, दिनेश पुण्ढीर, आकांक्षा जैन, नीरज राठौर, अरुण मिश्रा, नीलम चतुर्वेदी, मनोज कुमारी सक्सैना आदि मौजूद थे।