Move to Jagran APP

बाढ़ पीड़ितों के लिए फैलाई झोली

By Edited By: Published: Thu, 18 Sep 2014 08:39 PM (IST)Updated: Thu, 18 Sep 2014 08:39 PM (IST)
बाढ़ पीड़ितों के लिए फैलाई झोली

जागरण संवाददाता, एटा : बाढ़ से हुई भीषण तबाही से त्रस्त जम्मू कश्मीर के लोगों की सहायता के लिए गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता सड़कों पर निकल पड़े। शहर के बाजारों के साथ-साथ गली मुहल्लों में भी लोगों से संपर्क कर झोली फैलाकर धन संग्रह किया। वहीं कासगंज, सहावर, गंजडुंडवारा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने धन संग्रह अभियान तेज कर दिया है।

loksabha election banner

संघ की जिला कमेटी के नेतृत्व में कार्यकर्ता पीड़ित मानवता की सहायता के लिए जत्था बना कर निकल पड़े और गली मुहल्ले में घूम-घूम कर लोगों को पीड़ितों की सहायता करने को प्रेरित करने लगे। कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखकर नगरवासियों ने भी उन्हें अपने दरवाजे से खाली हाथ नहीं जाने दिया। जिस पर जो बना वहीं समर्पित कर दिया। जिला कार्यवाह सुभाष चंद्र ने बताया है कि एकत्रित धनराशि का डीडी बनाकर भेज दिया जाएगा। धनसंग्रह टोली में ज्ञान सिंह, विजय पाठक, हरनाम सिंह, रामबाबू, श्यामलाल, अजय पाठक, नगर प्रचारक नमन, विभाग संपर्क प्रमुख शंभूशरण मिश्र के नाम उल्लेखनीय है।

कासगंज: धन संग्रह के दौरान भारतीय जनता पार्टी के नेता पूर्व ब्लाक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि वर्तमान समय में बाढ़ पीड़ितों की मदद करना सबसे पुनीत कार्य है। इस कार्य में सभी जाति धर्म के लोगों को अधिक से अधिक धन संग्रह में मदद करनी चाहिए। इस दौरान रमेश चंद्र साहू, ज्ञान प्रकाश गुप्ता, बबलू ठाकुर, राजवीर सिंह भल्ला, संजय पुण्ढीर, कृष्णकांत शर्मा, मास्टर ज्ञान सिंह, रामनिवास राजपूत, खेत सिंह, मुकेश वाष्र्णेय, सुरेश माहेश्वरी, खूब सिंह लोधी, विनोद वाष्र्णेय, सर्वेश दुबे, मुनेंद्र गुप्ता, दीपक आदि भाजपाई मौजूद रहे।

सहावर: भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी नगर में भ्रमण किया तथा कश्मीर आपदा राहत कोष में धन एकत्रित किया। इस मौके पर पूर्व विधायक देवेंद्र प्रताप, ब्रजेश वर्मा, डा. केत सिंह, दिनकरराव चतुर्वेदी, विपिन लोहिया, साहब सिंह वर्मा, नवीन वाष्र्णेय, आकाश गुप्ता, नेमपाल गोला, नरेश प्रधान, परमानंद, डा. भूदेव राजपूत, अविनाश मिश्रा, अजय गुप्ता, अशोक वाष्र्णेय आदि भाजपाई मौजूद रहे।

गंजडुंडवारा: कस्बा में भाजपा नेता संजीव महाजन के आवास पर हुई बैठक में जिलाध्यक्ष के.पी.सिंह व समाज सेवी श्याम सुंदर गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को धनसंग्रह के लिये प्रेरित किया। बैठक में अजय गुप्ता, आशीष गुप्ता, ऋषि अग्रवाल, प्रवीन वर्मा, पवन शाक्य आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.