Move to Jagran APP

नाकामी छुपाने को गलत रास्ते अपना रही सरकार

By Edited By: Published: Wed, 23 Jul 2014 06:29 PM (IST)Updated: Wed, 23 Jul 2014 06:29 PM (IST)
नाकामी छुपाने को गलत रास्ते अपना रही सरकार

जागरण संवाददाता, कासगंज (एटा) : भारतीय जनता पार्टी की बैठक प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के ब्रज क्षेत्र संयोजक डा. जेसी गुप्ता के आवास पर आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश सरकार द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं पर किए जा रहे उत्पीड़न पर आक्रोश जताया गया। साथ ही आंदोलन की चेतावनी दी गई।

loksabha election banner

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है। चहुंओर गुंडाराज कायम है। प्रदेश सरकार की नीतियां जनविरोधी हैं। इस सरकार में भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार पूरी तरह विफल सरकार रही है। इस सरकार के विरोध में भाजपा कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे। 26 जुलाई को कलक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

भाजपा नेता रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए गलत रास्ते भी अपना रही है। भारतीय जनता पार्टी जब बिगड़ती कानून व्यवस्था को उजागर कर रही है। तो भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। बैठक में सूरज सिंह शाक्य, देवेंद्र प्रताप सिंह, रज्जनपाल सिंह, रूपकिशोर कुशवाह, श्यामसुंदर गुप्ता, डा. केत सिंह वर्मा, देवेंद्र वर्मा, रमेश साहू, गौरीशंकर शर्मा, मनोज शर्मा, नीरज शर्मा, डा. वी.डी राना, बबलू ठाकुर, कृष्णकांत शर्मा, राजवीर सिंह भल्ला, प्रवेंद्र राना, रानू वर्मा, सुरेश माहेश्वरी, ब्रजेश वर्मा आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.