जरूर करें मतदान, तभी मिलेगा सम्मान
एटा : मतदान करने के लिए आलस्य नहीं उत्साह भरें। मतदान करने से ही सम्मान मिलेगा। लोकतंत्र के महापर्व पर यह संकल्प लेकर मतदान जरूरी है कि एक वोट देश के भविष्य को तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकता है। मतदान दिवस पर समाज के कुछ प्रमुख लोग मतदाताओं को यही अहसास करा रहे हैं।
-आपका एक वोट पूरे देश का भविष्य निर्धारित करता है। अच्छे प्रत्याशियों को चुनें। यह लोकतंत्र ही है, जिसमें जनता का अधिकार दिया है।
डा. सुबीरा गोयल
वरिष्ठ चिकित्सक, एटा
-छुट्टी का दिन नहीं सरकार चुनने का दिन है। अगर हर नागरिक को अपनी जिम्मेदारी का अहसास होगा तो देश खुद ही संवर जाएगा, वोट जरूर दें।
डा. नारायण भास्कर उपाध्याय
वरिष्ठ अधिवक्ता
-भ्रष्ट नेताओं के खात्मे और अच्छी छवि के व्यक्ति लाने को वोट करें। बिना मतदान किए हमें किसी सरकार पर उंगली उठाने का भी हक नहीं है।
दिनेश वाष्र्णेय
व्यापारी नेता
-समय बदलाव का है और बदलाव हमारे हाथ में नहीं बल्कि सिर्फ एक अंगुली पर है। अपनी एक अंगुली की ताकत को पहचाने और वोट जरूर डालें।
वी. पी. सिंह
शिक्षक