युवक के साथ लीला करते मिले तांत्रिक, पत्नी पहुंची थाने
देवरिया: बरहज नगर में एक तांत्रिक द्वारा युवक के साथ लीला करते हुए उसकी पत्नी ने ही पक
देवरिया:
बरहज नगर में एक तांत्रिक द्वारा युवक के साथ लीला करते हुए उसकी पत्नी ने ही पकड़ लिया। विरोध करने पर तांत्रिक व युवक ने महिला की पिटाई कर दी। जिसके बाद महिला ने अपने पति के खिलाफ तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने तांत्रिक का शांतिभंग में चालान कर दिया।
तांत्रिक अपने पास एक युवक को रखे हैं और उससे अपने कार्य में हाथ बंटवाते हैं। गुरुवार को युवक के साथ तांत्रिक लीला कर रहा था। इसी बीच तांत्रिक की पत्नी कमरे में पहुंच गई और दोनों के क्रिया को देख वह दंग रह गई। इसके बाद उसने विरोध किया तो तांत्रिक व युवक ने उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद महिला थाने पहुंच गई और दोनों के लीला को पुलिस को बता दिया। साथ ही तहरीर दे दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस तांत्रिक को हिरासत में ले लिया। इस बाबत थानाध्यक्ष बरहज ने कहा कि युवक द्वारा इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। महिला ने तहरीर दी तो पति-पत्नी के विवाद के चलते तांत्रिक का शांतिभंग में कार्रवाई की गई।