पोस्टर प्रतियोगिता में छात्रों की दिखी प्रतिभा
देवरिया : विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के निर्देशन में युग निर्माण संस्थान में जिला
देवरिया : विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के निर्देशन में युग निर्माण संस्थान में जिला विज्ञान क्लब देवरिया के तत्वावधान में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाना गया। मुख्य अतिथि शकुंतला मिश्रा ने कहा कि वैदिक कालीन भारत का समाज वैज्ञानिक चेतना से पूर्ण था। प्रकृति के रहस्यों के समागम और उनका अंवेषण समाज को गति प्रदान करता है। विश्व की प्राचीनतम और सभ्यताओं में सैंधव सभ्यता जल की शुचिता और स्वच्छता के प्रति अत्यधिक जागरूकता दिखती है। प्रो. अवनीश मिश्र ने कहा कि उत्कृष्ट अंवेषण ने मानव सभ्यता को नई ऊंचाई दी, लेकिन सामाजिक जीवन से उसका अविच्छिन्न तादात्म्य नहीं बन सका है। यह आवश्यक है कि बालक में प्रारंभ से उस चेतना को विकसित किया जाए। वरिष्ठ विज्ञान संचारक हरदयाल ¨सह होरा ने कहा कि भारतीय वैज्ञानिक सर सीवी रमन को उनकी खोज के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया। इस खोज को रमन प्रभाव के नाम से जाना जाता है। जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक अनिल कुमार त्रिपाठी ने वैज्ञानिक जीवन शैली की चर्चा करते हुए वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर बल दिया। इस दौरान पोस्टर प्रतियोगिता में आशा शर्मा, शबाना खातून, श्रेया ¨सह, भूमि ¨सह, खुशबू कुशवाहा, अर्पिता ¨सह, अर्चना चौरसिया, वैष्णवी तिवारी, रीतू कुशवाहा, अभिषेक दुबे, अंकिता मणि, ¨प्रस, अखिलेश शर्मा, अमित गोंड, किसलय त्रिवेदी, रोहित, रवि प्रजापति का प्रदर्शन श्रेष्ठ रहा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से राम प्रकार, पुरस्कार पांडेय, हरिशंकर मणि, सुरभि, बबीता, असीना अंसारी, गिरेंद्र मणि मौजूद रहे। अंत में सभी आगंतुकों के प्रति संगीता पांडेय ने आभार जताया। संचालन प्रधानाचार्य पंकज त्रिपाठी ने किया।