Move to Jagran APP

भाजपा व सपा एक सिक्के के दो पहलू: रामवीर

बैतालपुर, देवरिया: पूर्व मंत्री व बसपा नेता रामवीर उपाध्याय ने कहा कि प्रदेश की सपा व केंद्र की भाजप

By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Feb 2017 11:21 PM (IST)Updated: Thu, 23 Feb 2017 11:21 PM (IST)
भाजपा व सपा एक सिक्के के दो पहलू: रामवीर
भाजपा व सपा एक सिक्के के दो पहलू: रामवीर

बैतालपुर, देवरिया: पूर्व मंत्री व बसपा नेता रामवीर उपाध्याय ने कहा कि प्रदेश की सपा व केंद्र की भाजपा सरकार एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। सपा वोट के लिए दंगे कराती है तो भाजपा नेता मुसलमानों के खिलाफ जहर उगल रहे हैं। कालाधन के नाम पर मोदी सरकार ने नोटबंदी कर आम जनता व किसानों को परेशान करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि जन विरोधी सरकार को जवाब देने का वक्त आ गया है। गुंडों वाली सपा सरकार और झूठे वादों वाली केन्द्र की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंके तथा प्रदेश में बसपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनवाने में सहयोग करें। बसपा ही समाज के हर वर्ग का ख्याल रखती है। बसपा ने हमेशा यही नारा दिया है कि जिसकी जितनी तैयारी उसकी उतनी भागीदारी होनी चाहिए।

loksabha election banner

श्री उपाध्याय गुरुवार को बरहज विधानसभा व देवरिया सदर विधानसभा क्षेत्र के बैतालपुर ब्लाक चौराहे पर आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। पूर्व मंत्री जयवीर ¨सह ने कहा कि सपा सरकार में चोरी, डकैती, गुंडई, अवैध कब्जा, महिला उत्पीड़न चरम पर है। अराजकता एवं भय का माहौल है। विकास कार्य ठप हैं, सरकारी धन का बंदरबांट हुआ है। जनता इस सरकार से छुटकारा चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा किसानों का कर्ज माफ करने का झूठा वादा कर रही है। ढाई साल के शासन काल में किसानों का कर्ज क्यों नहीं माफ कर दिया। उन्होंने सवाल किया कि भाजपा शासित राज्यों में किसानों के कर्ज अभी तक माफ नहीं हुए हैं और यहां पर जनता को बरगलाने के लिए मोदी कह रहे हैं कि कर्ज माफ करेंगे, यह भी एक जुमला ही साबित होगा।

इस अवसर पर बसपा प्रत्याशी मुरली मनोहर जायसवाल, सदर विधानसभा प्रत्याशी अभयनाथ त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष नथुनी प्रसाद, संजय शाही, मदन गुप्त, मदन शाही, रविन्द्र पटेल, रामचन्द्र प्रजापति, राजेश मिश्र, चन्द्रगुप्त यादव, चन्द्रभान चौरसिया, हरेन्द्र मिश्र, शत्रुघ्न यादव, व्यास गुप्त, मनिराम शर्मा, सत्यपाल केसरी के अलावा बैतालपुर में जोन कोआर्डिनेटर रामअशीष माथुर, राकेश मणि, आनंद श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश ¨सह, ओमप्रकाश पासवान आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.